शराबी की एक्टिंग करना काफी आसान था: आदित्य रॉय कपूर

आशिकी 2 से लोगों के दिलों पर राज कर रहे एक्टर आदित्य रॉय कपूर का कहना है कि शराबी की एक्टिंग करना उन्हें काफी आसान लगा। ऐसा नहीं है कि वो खुद शराबी हैं लेकिन शराबी की एक्टिंग करने में उन्हें किसी तरह की मुश्किल नहीं हुई। आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्धा कपूर ने आशिकी 2 फिल्म में इतनी बेहतरीन आशिकी परदे पर उतारी है कि लोग फिल्म देखकर रो ही पड़े। आशिकी 2 फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान आदित्य और श्रृद्धा बेहद खुश नज़र आए और दोनों ने मीडिया को भी अपनी इस सफलता के लिए शुक्रिया कहा।

आशिकी 2 फिल्म में आदित्य रॉय कपूर ने एक बहुत बड़े सिंगर राहुल जयकर का किरदार निभाया था। राहुल जयकर सफलता पाने के बाद शराब में ही दिन रात डूबा रहता है। आदित्य रॉय कपूर को फिल्म में एक शराबी की तरह बर्ताव करना था और एक्टिंग करनी थी। आदित्य से जब मीडिया ने पूछा कि एक शराबी की एक्टिंग करना कितना मुश्किल था तो आदित्य ने कहा कि ये बेहद आसान था। इसपर मीडिया ने ये भी पूछा कि क्या आप भी शराब पीते हैं तो आदित्य ने कहा कि मेरे अपने कुछ दिन हैं जिनमें मैं पीता हूं।

आदित्य रॉय कपूर ने इससे पहले लंदन ड्रीम्स, एक्शन रीप्ले, गुजारिश जैसी फिल्में की हैं। लेकिन आशिकी 2 पहली फिल्म है जिसमें आदित्य रॉय कपूर ने बतौर लीड रोल काम किया है। आइये जानते हैं आदित्य के बारे में कुछ ऐसा बातें जो कि आदि्त्य ने वनइंडिया से शेयर की और जिन्हें जानकर आप भी ताज्जुब करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X