आदित्य रॉय कपूर को ट्विटर फेसबुक पर चाहते हैं फैंस
आदित्य रॉय कपूर, आशिकी 2 लड़कियों के बीच काफी चर्चित चेहरा बन चुके हैं। लड़कियां अब अपने लिए ऐसे ही प्यार भरे प्रमी व जीवन साथी की तलाश करती हैं। आदित्य रॉय कपूर की इतनी फैन फॉलोइंग होने के बावजूद आदित्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक्टिव नहीं हैं जिसके चलते उनके फैंस उनके बारे में कुछ ज्यादा नहीं जान पाते। तो आदित्य को पिछले कुछ दिनों से लगातार काफी सारी रिक्वेस्ट मिल रही हैं कि वो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक्टिव हों।
आदित्य रॉय कपूर के फैंस ने आदित्य से रिक्वेस्ट की है कि वो आदित्य के बारे में और भी बहुत कुछ जानना चाहते हैं तो वो सोशल नेटवर्किंग साइट्स जैसे ट्विटर, फेसबुक आदि पर थोड़ा एक्टिव हो जाएं जिसेस बाकी कलाकारों की तरह आदित्य के बारे में भी लोगों को कुछ बातें पता चल सकें।
खबर ये है कि आदित्य भी सोच रहे हैं कि उन्हें भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर थोड़ा एक्टिव हो जाना चाहिए ताकि उनके फैंस उनके बारे में और जान सकें औऱ वो ज्यादा से ज्यादा फैंस से जु़ड़ सकें। तो बस कुछ दिन और इंतजार करिये लाखों दिलों की धड़कन बन चुके आदित्य रॉय कपूर जल्द ही ट्विटर व फेसबुक के जरिये अपने फैंस से जुड़ने आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












