आदित्य रॉय कपूर की 'ओम द बैटल विदइन' को झटका? विदेश में नहीं होगी फिल्म की शूटिंग!

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर कितने शानदार कलाकार हैं ये किसी से छिपा नहीं है। कुछ समय से लगातार कई फिल्मों को लेकर वो खबरों में हैँ। इनमें से एक फिल्म है ओम द बैटल विदइन। इस फिल्म का ऐलान आदित्य रॉय कपूर ने अपने जन्मदिन के मौके पर यानि 16 नवंबर को किया था। इस फिल्म का ऐलान होते ही फैंस काफी खुश हो गए थे लेकिन उसके बाद से इस फिल्म की शूटिंग सही तरीके से नहीं हो पाई है।

जब इस फिल्म का ऐलान हुआ था तब पता चला था कि इस फिल्म को जी स्टूडियो, अहमद खान और शायरा खान प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म को कबीर वर्मा निर्देशित करेंगे।

om the battle within, aditya roy kapoor, ओम द बैटल विदइन, आदित्य रॉय कपूर

आदित्य रॉय कपूर की फिल्म को लेकर अब एक बुरी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि इस फिल्म का अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल अब पूरी तरह से कैंसिल हो चुका है।

शूटिंग सिर्फ भारत में ही होगी

शूटिंग सिर्फ भारत में ही होगी

अब इस फिल्म की शूटिंग सिर्फ भारत में ही होगी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो जो यूनिट विदेश रवाना हुआ था उस यूनिट में आदित्य रॉय कपूर, निर्देशक कपिल वर्मा और निर्माता अहमद खान और कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। लेकिन इस टीम के 18 सदस्यों को कोविड -19 पॉजिटिव पाया गया था और इसके बाद वो वापस मुंबई लौट आए थे।

टीम रशिया पहुंची थी

टीम रशिया पहुंची थी

अब इतना तो तय है कि फिल्म भारत की लोकेशन पर शूट की जाएगी। फिल्म के लिए उनकी पूरी टीम रशिया पहुंची थी।आदित्य रॉय कपूर की बात करें तो हाल ही में अनुराग बासु की फिल्म लूडो का हिस्सा बने आदित्य रॉय कपूर ने बेहतरीन काम किया है और काफी ज्यादा पसंद किए हैँ।

थाडम रीमेक

थाडम रीमेक

वर्कफ्रंट पर आदित्य रॉय कपूर इस वक्त थाडम रीमेक को लेकर भी बिजी हैं और हाल ही में इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस का ऐलान हुआ है। इस फिल्म में आदित्य के साथ मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं जो कि एक शानदार अदाकारा हैं।

तमिल फिल्म की रीमेक है

तमिल फिल्म की रीमेक है

फिल्म एक तमिल फिल्म की रीमेक है जो कि काफी शानदार साबित हुई थी और इसके बाद इसको हिंदी में बनाने का फैसला लिया गया था।

आशिकी 2

आशिकी 2

आदित्य रॉय कपूर ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत आशिकी 2 से की थी और इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आई थीं। फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X