Kalank First Look- कलंक से सामने आया आदित्य रॉय कपूर का पहला लुक- एकदम शानदार

करण जौहर की फिल्म कलंक से एक के बाद एक धमाकेदार पोस्टर्स सामने आ रहें हैं और आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया है जो कि काफी ज्यादा धमाकदार लग रहा है। इस फिल्म में आदित्य का नाम देव चौधरी होने वाला है। इसके पहले सुबह करण जौहर ने वरुण धवन का धमाकेदार लुक रिलीज किया था। आदित्य के इस पोस्टर को करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट किया है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है और एक के बाद पोस्टर्स अब आना शुरु हो गए हैं।

इसको पोस्ट करते हुए करण जौहर लिखते हैं..A virtuous heart with an uncorrupted mind. Presenting Dev Chaudhry. 1940 के समय की इस कहानी का निर्देशन किया है अभिषेक वर्मन ने।

aditya roy kapoor, kalank, karan johar, आदित्य रॉय कपूर, कलंक, करण जौहर

फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म वरुण और आलिया ही नहीं बल्कि संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य किरदारों नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म को लेकर खबर है कि करण जौहर का ये ड्रीम प्रोजेक्ट काफी समय चल रहा है और करीब 15 सालों से वो इसपर काम कर रहे हैं।

फिल्म 1940 के समय में सेट है, जो भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को दर्शकों के सामने पेश करेगी। फिलहाल इन पोस्टर्स को देखकर इतना तो पता चल रहा है कि फिल्म धमाकेदार होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X