मलंग का दमदार पोस्टर रिलीज- आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी करेंगें बड़ा धमाका
हाल ही में फिल्म मलंग का दमदार पोस्टर ट्रेलर सामने आया है जिसने लोगों को काफी ज्यादा हैरान कर दिया है। बता दें कि मलंग में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी, अनिल कपूर, कुणाल खेमू जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से एक और शानदार पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी नजर आ रहीं हैं। दोनो इस तस्वीर में काफी घायल नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा पोस्टर मे लिखा है.. 'चल घर चलें' पोस्टर लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर, मोहित सूरी की फिल्म मलंग में पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।

दिलचस्प ये है कि फिल्म 7 फरवरी 2020 यानि कि वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज़ हो रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी हैं।
इस फिल्म को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं और निश्चित ही फिल्म के ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म काफी दमदार होगी। लोग आदित्य रॉय कपूर की बॉडी की काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में ये सभी किलर्स के रोल में नजर आ आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications