आदित्य पंचोली ने कार मैकेनिक को दी जान से मारने की धमकी! ये है कारण, FIR दर्ज
अभिनेता आदित्य पंचोली आए दिन किसी ना किसी नए विवाद में फंस जाते हैं जिसको लेकर काफी सुर्खियों में छाए रहते हैं। अब वो काफी ज्यादा मुसीबत में हैं क्योंकि उनके ऊपर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। बता दें कि अभिनेता के ऊपर एक कार मैकेनिक ने मेहनताना ना देने और मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आदित्य पंचोली ने अपनी कार की मरम्मत करवाई थी जिसका करीब 2,82,158 रूपए का बिल बना था।
आदित्य पंचोली बिना पैसे दिए चले गए बाद में बात करने की कोशिश की तो उसका फोन नहीं उठाया जाता था। जब मैकेनिक ने जोर डाला तो उसको जान से मारने की धमकी भी दे दी गई।

बता दें कि पीड़ित मैकेनिक ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं आदित्य पंचोली का कहना है कि उन्होने मैकेनिक पैसे दे दिए हैं और वो झूठ बोल रहा है।
ये कोई पहली बार नहीं हैं जब आदित्य पंचोली इस तरह के विवादों में आएं हैं। वो एक बेहतरीन अभिनेता रहें हैं और और उन्होने कई शानदार फिल्मों में उम्दा अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications











