आदित्य पंचोली को एक साल की सज़ा..पड़ोसी पर हमला करने का है आरोप
अभिनेता आदित्य पंचोली को पड़ोसी पर हमला करने के आरोप में एक साल की सज़ा दी गई।
बॉलीवड एक्टर आदित्य पंचोली को पड़ोसी पर हमला करने के आरोप में एक साल की सज़ा सुनाई गई है। ये सज़ा आदित्य को महाराष्ट्र की एक अदालत ने सुनाई है। इस बारे में जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया ''वर्सोवा के 'मैगनम ओपस' अपार्टमेंट में पंचोली के मेहमान ने अपना वाहन पसरानी के लिए तय स्थल पर पार्क कर दिया थ।

पसरानी ने इस पर आपत्ति जताई और सुरक्षाकर्मी को वाहन हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।'' इसके बाद दोनों पक्षों में वाद-विवाद हो गया और आदित्य पंचोली ने पसरानी पर हमला कर दिया था।
इस हमले में उनकी नाक टूट गई थी। बहरहाल, मजिस्ट्रेट ने पंचोली को दोषी करार देने के बाद 12,000 रुपये के मुचलके पर रिहा कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications