जिया खान केस- पंचोली परिवार ने राबिया पर किया 100 करोड़ का मानहानी केस

Aditya Pancholi files 100 crore defamation case against Rabia
जिया खान की हत्या के मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ रहा है। एक तरफ जिया खान की मां राबिया खान अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने और उसकी हत्या के पीछे मौजूद लोगों को सजा दिलाने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं यहां तक कि वो चाहती हैं कि सीबीआई जिया खान का केस अपने हाथों में ले। वहीं दूसरी तरफ इस केस ने नया मोड़ लिया है। आदित्य पंचोली के परिवार ने राबिया खान पर मानहानी का दावा करते हुए केस किया है। उन्होने पूरे 100 करोड़ रुपये की मांग की है, उनकी शिकायत है कि राबिया खान लगातार पंचोली परिवार के सम्मान और उनकी इज्जत को खराब करने की कोशिश कर रही हैं।

कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि जिया खान की मां राबिया खान ने अदालत में जाकर कहा है कि वो चाहती हैं जिया खान की मौत के केस को सीबीआई को सौंप दिया जाए। जबकि सीबीआई का कहना है कि वो इस केस को नहीं ले सकते क्योंकि पहले से ही उनके पास टीम कम है और केसेस बहुत ज्यादा। राबिया खान ने इसपर भी हार ना मानते हुए कहा है कि वो अपनी बेटी को इंसाफ दिलाकर ही रहेंगी उसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े। लेकिन अब पंचोली परिवार द्वारा किया गया ये केस राबिया को नयी मुसीबत में डाल सकता है।

ज्ञात हो कि जिया खान की मौत को पुलिस ने आत्महत्या का मामला बताया था लेकिन जिया खान की मां का कहना है कि जिया खान ने आत्महत्या नहीं की है। बल्कि उसका कत्ल किया गया है। इसके पीछे उन्होंने आदित्य पंचोली, सूरज पंचोली को जिम्मेदार ठहराया है। जिया खान और सूरज पंचोली एक दूसरे के साथ काफी सालों तक रिलेशनशिप में थे और जिया सूरज के बच्चे की मां भी बनने वाली थीं। हालांकि जिया ने गर्भपात करा लिया था लेकिन वो सूरज के बर्ताव से बेहद दुखी थी।

राबिया खान ने हाल ही में सूरज पंचोली और उनके परिवार के खिलाफ अपनी भड़ास निकालने और लोगों को अपने साइड करने के लिए एक ट्विटर पेज बनाया है जिसपर वो लगातार पंचोली परिवार के खिलाफ कुछ ना कुछ पोस्ट कर रही हैं। अभी तक करीब 18 कमेंट्स किये जा चुके हैं। पंचोली परिवार ने अपनी रिपोर्ट में इस बात को मेंशन किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X