अभिनेता आदित्य पंचोली ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर की FIR - ये है मामला
Recommended Video
आदित्य पंचोली और कंगना रनौत को लेकर विवाद काफी समय से चला आ रहा है और अब कुछ ऐसा हुआ है कि आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत पर एफआईआर करवा दी है। बता दें कि इसके पहले कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली पर काफी समय पहले शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। ये एफआईआर आदित्य पंचोली ने इसलिए करवाई क्योंकि कुछ समय पहले कंगना की बहन रंगोली ने आदित्य के खिलाफ ये कहकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि आदित्य पंचोली ने उनकी बहन का शारीरिक शोषण किया है।
इसी बात से नाराज आदित्य पंचोली ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाते हुए एफआईआर करवाई है। आदित्य की शिकायत में यह दावा किया गया है कि कंगना के वकील ने उनके (आदित्य) खिलाफ रेप केस फाइल करने की धमकी दी है,

जिससे कि ऐक्टर इनकार कर चुके हैं। इतना ही नहीं आदित्य पंचोली ने इस मामले में काफी बड़ा लीगल एक्शन लेने की बात कही है। अब देखना ये है कि इस मामले में आगे क्या होता। कंगना रनौत के विवाद अक्सर किसी ना किसी के साथ देखने को मिलते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











