कंगना पर भड़के एक्टर बोले- ''वो लड़की पागल है..मैं उसे अब कोर्ट में खीचूंगा''
हमेशा ही अपने बोल्ड बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पिछले दिनों एक दिन एक इंटरव्यू में ऋतिक के साथ हुए विवादों पर खुलकर बातचीत की है। इस इंटरव्यू से वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इसी के साथ साथ उन्होंने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों की कठिनाइयों पर भी काफी बातचीत की है।
उन्होंने बताया कि कैसे अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। कंगना ने सरासर अादित्य पंचोली पर निशाना साधा और कहा कि कैसे आदित्य ने उन्हें उनके शुरुआती दिनों में एक बार कमरे में गुमराह करके नज़रबंद कर लिया था।

कंगना के इस बयान पर आदित्य पंचोली गुस्से से फूट पड़े। जब उनसे कंगना के इस बयान पर रिएक्शन लिया गया तो उन्होंने कंगना को पागल लड़की करार दे दिया। इसी के साथ उन्होंने कंगना के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की भी बात कही है।


Click it and Unblock the Notifications