आदित्य पंचोली पर दुष्कर्म का आरोप- बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री ने लगाया इल्ज़ाम

Recommended Video

Aditya Pancholi पर लगा रेप का आरोप, फसे कानूनी पचड़े में; Check Out Here | FilmiBeat

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के ख़िलाफ़ मुंबई के वर्सोवा थाने में एक अभिनेत्री ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ शिंगे ने इसकी पुष्टि की, हालांकि इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। आदित्य पंचोली पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर 10 साल पहले अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न किया था।

इस मामले में पुलिस ने आदित्य पंचोली पर धारा 376, 328, 384, 341, 342, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2004 से 2009 के बीच आदित्य पंचोली ने नशे के डोज़ देकर पीड़िता के साथ यौन शोषण किया, आपत्तिजनक स्थिति में उसकी तस्वीरें ले लीं थीं और 1 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी थी। जिसमें 50 लाख रुपए वसूले भी गए थे। साथ ही जब जब पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में करनी चाही तो उसके साथ मार-पीट भी की गई।

Aditya Pancholi

वर्सोवा पुलिस स्टेशन के एक अफ़सर ने बताया, हमने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। यह मामला कई साल पुराना है इसीलिए हमें उन जगहों पर जाकर छानबीन करनी होगी जिनका ज़िक्र शिकायत में किया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

पुलिस ने अभी तक पंचोली को इस मामले में समन नहीं किया है। इस आरोप पर आदित्य पंचोली ने कहा- मुझे इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। मेरे पास इस मामले में सभी सबूत और वीडियो हैं। मैं मुंबई पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं। अगर वे मुझे अपने बयान के लिए बुलाएंगे, तो मैं सहयोग करूंगा। मैं जांच के लिए तैयार हूं। मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। फिलहाल पुलिस ने मुझसे संपर्क नहीं किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X