होटल में नशे की हालत में आदित्य पंचोली ने निर्देशक के साथ की मारपीट, पुलिस में शिकायत, जानिए मामला !

बॅालीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली एक नए विवाद का हिस्सा बन गए हैं। इस बार आदित्य पंचोली पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। फिल्म निर्माता सैम फर्नांडिस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। विवाद इतना बढ़ गया है कि आदित्य पंचोली ने भी सैम फर्नांडिस के खिलाफ पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाई है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि दोनों ने ही एक दूसरे पर मारपीट और गलत भाषा का उपयोग करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aditya pancholi

सैम फर्नांडिस ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि अपने बेटे सूरज पंचोली के साथ मिलकर आदित्य एक फिल्म का निर्माण करना चाहते थे। लेकिन उनकी इस फिल्म में पैसा लगाने के लिए कोई भी तैयार नहीं है। सैम ने इस बात का जिक्र फोन पर आदित्य से किया।

आदित्य पंचोली पर गंभीर आरोप

आदित्य पंचोली पर गंभीर आरोप

इसके बाद आदित्य ने जुहू के एक होटल में सैम को बुलाया। इसके बाद आदित्य ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही उन्हें काफी परेशान भी किया। इस तरह का आरोप सैम फर्नांडिस ने अपनी पुलिस शिकायत में लिखवाया है। ठीक इसी तरह की क्रॅास शिकायत आदित्य पंचोली ने सैम के खिलाफ की है।

बेटे को कास्ट करने के लिए फाइट

बेटे को कास्ट करने के लिए फाइट

रिपोर्ट अनुसार आदित्य ने सैम पर इस बात का जोर दिया है कि वह अपनी फिल्म हवा सिंह में सूरज को कास्ट करें। इस सारे मामले की वजह यह भी है कि सैम ने अपनी फिल्म के लिए सूरज पंचोली को कास्ट किया था। कुछ दिन की शूटिंग के बाद कोरोना के कारण फिल्म का काम थम गया। खबर आ रही है कि अब सूरज पंचोली इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

आदित्य पंचोली नशे की हालत में

आदित्य पंचोली नशे की हालत में

आदित्य पंचोली इस बात से काफी नाराज हैं। 27 जनवरी को सैम और आदित्य की मुलाकात जब होटल में हुई तो मामला काफी गर्म हो गया। सैम ने इल्जाम लगाया है कि मुलाकात के दौरान आदित्य पंचोली नशे की हालत में थे। आदित्य ने गाली देने के साथ धमकी और मारपीट भी की।

आदित्य पंचोली कंट्रोवर्सी

आदित्य पंचोली कंट्रोवर्सी

वहीं खुद पर लगे आरोप पर आदित्य पंचोली ने एक चैनल से बातचीत में कहा है कि मैं उसे अब कोर्ट में देखूंगा। आपको बता दें कि आदित्य पंचोली इससे पहले कई विवाद और झगड़े का हिस्सा रहे हैं। जिया खान और कंगना रनौत के साथ कंट्रोवर्सी में भी आदित्य पंचोली का नाम जुड़ा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X