आदित्य के खिलाफ पत्रकारों का गुस्सा उबला, कहा जिया का खून इसी ने किया!

Aditya Pancholi attacked female reporter media angry
आदित्य पंचोली द्वारा हाल ही में जी न्यूज की पत्रकार उनेजा पर हाथ उठाने और उसका कैमरा तोड़ देने की हरकत पर मुंबई के पत्रकारों को गुस्सा ऊबाल ले रहा है। आदित्य पंचोली के खिलाफ उनके घर के बाहर धरना देने की मांग कर रहे मीडियाकर्मियों का कहना है कि आदित्य जैसे इंसान को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहिए। अगर बाप ऐसा है जो लड़कियों के साथ कैसे बर्ताव किया जाए नही जानता तो उसका बेटा सूरज भी उसी की तरह होगा और जिया का खून भी उसी ने किया होगा। इसके अलावा भी मीडिया में आदित्य पंचोली को लेकर की सारे नये नये विचार उठ रहे हैं।

इससे पहले भी आदित्य ने कई बार मीडिया से गुस्से में बात की है और उन्हें बेइज्जत किया है। लेकिन इस तरह से किसी रिपोर्टर वो भी फीमेल का हाथ तोड़ देना और उसका कैमरा छीन लेना वाकई काफी गलत और बदसलूकी वाली बात है। कल शाम को जैसे ही ये खबर मीडिया ग्रुप में अपडेट हुई तभी से फीमेल रिपोर्टरों का गुस्सा सांतवे आसमान पर है। उनका कहना है कि आदित्य के खिलाफ केस दर्ज कराया जाना चाहिए और साथ ही आदित्य के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया जाना चाहिए। सभी ने एकजुट होकर इस मामले पर आवाज उठाने का फैसला किया है।

इससे पहले जब फीमेल फोटोग्राफर के साथ रेप का केस हुआ था तभी भी मीडिया ने मिलकर रैली निकाली थी और साथ ही पुलिस कमिश्नर के पास जाकर अपना लैटर दिया था। इस बार भी सभी एक जुट हैं। आदित्य पंचोली के इस बिना सोचे समझे किये गये अटैक का खमियाजा उनके पूरे परिवार को भुगतना पड़ सकता है। सूरज के खिलाफ भी लोगों की राय और भी निगेटिव हो सकती है क्योंकि जब पिता ही इस तरह से किसी लड़की के साथ बर्ताव कर सकता है तो लोगों के दिमाग में यही बात आती है कि बेटा भी ऐसी ही होगा और जिया के मर्डर केस में उसका पूरा हाथ होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X