Aditya Narayan: सोशल मीडिया से तीन महीने के लिए सिंगर ने लिया ब्रेक, सामने आई बड़ी वजह

Aditya Narayan: सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की परंपरा शायद सेलेब्स को पसंद आने लगी है। आए दिन देखने को मिल जाता है कि कोई ना कोई सेलेब्स सोशल मीडिया से ब्रेक लेता रहता है। अब मंगलवार को सिंगर आदित्य नारायण ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का एलान किया है।
ऐसा है कि, सिंगर आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम से सभी तस्वीरें और वीडियो को हटा दिया है तो आदित्य के इस घोषणा के बाद उनके चाहने वालों को बड़ा धक्का लगा है।
आदित्य नारायण ने इस अनाउंसमेंट को करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौथा पोस्ट शेयर किया जिसमे लिखा है, 'इससे पहले कि कोई आगे बढ़े, मैं अपने सभी शुभचिंतकों को बता दूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं एक डिजिटल ब्रेक पर हूं, खुशी-खुशी अपनी बेटी, पत्नी, माता-पिता और प्रियजनों के साथ समय बिता रहा हूं और साथ ही अपने पहले एल्बम सांसें को अंतिम रूप दे रहा हूं।
आगे सिंगर ने लिखा है, मैंने इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट क्यों हटाई हैं? क्योंकि यह मेरे डिजिटल कैनवास की तरह है और मैं अपने पिछले तस्वीरों को मिटाना चाहता हूं और नए सिरे से शुरुआत करना चाहता हूं, जैसे कि एक नई पेंटिंग शुरू कर रहा हूं।
अपनी बात आगे रखते हुए सिंगर ने आगे कहा, ये इसमें मेरा विश्वास है कि हमें समय-समय पर अपने वर्तमान सामाजिक बंधनों से खुद को अलग करना चाहिए, अपने साथ समय बिताना चाहिए और अपने भीतर झांकना चाहिए, क्योंकि यहां से मैंने जीवन की सबसे गहरी अंतर्दृष्टि प्राप्त की है।
सिंगर ने आगे कहा, अच्छा स्वास्थ्य तभी है जब ये बहुआयामी हो। शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक मैं एक स्वस्थ जीवन जीने की आकांक्षा रखता हूं और मुझे लगता है कि ये मेरे लिए, एक तरह से स्कूल वापस जाने का समय है। रियल वर्ल्ड में अधिक समय बिताएं, न कि ये डिजिटल बुलबुला जिसे हम में से बहुतों ने अपनी रियलिटी बना लिया है। ये इतना सरल है। जुलाई में मिलते हैं।
गौरतलब है कि, आदित्य नारायण ने चार साल की छोटी सी उम्र में पहली बार गाना गाया था। आदित्य नारायण में 100 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी। इतना ही नहीं उनके नाम से एक एल्बम भी रिलीज की गई थी। कई सारे रियालिटी शोज करके सिंगर से खुद का एक अच्छा करियर बनाया है।


Click it and Unblock the Notifications













