आशियाने के मालिक बने आदित्य नारायण

आदित्य ने कहा, "भले ही मैंने अपना आशियाना खरीद लिया है लेकिन मैं अपने माता-पिता के घर से जाने वाला नहीं हूं। नए आशियाने में मैं केवल रचानात्मक कार्य करूंगा और थोड़ी शरारत भी।"
आदित्य ने कहा कि नए बसेरे में उन्होंने एक व्यायामशाला और एक संगीत स्टुडियो भी बनवाया है। उन्होंने कहा कि वे यहां अपने मित्र दिव्य कुमार के साथ संगीत तैयार करेंगे।
आदित्य ने फिल्मी सफर की भी शुरुआत कर दी है। वे विक्रम भट्ट की आगामी फिल्म 'शापित' में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि वे फिल्म के सभी गीतों को भी आवाज देंगे। माना जा रहा है कि 'सा रे गा मा पा' कार्यक्रम को उन्होंने अलविदा कह दिया है।


Click it and Unblock the Notifications