चलते कॉन्सर्ट में इस सिंगर ने फैन को मारा, फोन छीना और फेंक दिया.. बुरी तरह से ट्रोल

दिग्गज सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण कई बार अपने गुस्से के कारण खबरों का हिस्सा रहते हैं। अब उनका वीडियो सामने आया है जिसमें वो किसी फैन को मारते हुए नजर आ रहे हैं।
कॉन्सर्ट से वायरल हुए इस वीडियो के बाद आदित्य नारायण की जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, आदित्य को शाहरुख खान की फिल्म डॉन का गाना 'आज की रात' पर परफॉर्म करते देखा गया। इसी दौरान वो एक फैन पर भड़क गए।
इस दौरान आदित्य नारायण परफॉर्म कर रहे थे कि उन्होने देखा की एक शख्स उनको मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहा है। शायद इसी बात पर आदित्य बुरी तरह से भड़क गए और माइक्रोफोन से फैन पर वार करता हुए दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन जारी रखने से पहले फैन का फोन छीन लिया और उसे भीड़ में फेंक दिया।
वीडियो में दिखाया गया कि कॉन्सर्ट में शामिल दर्शक उनके व्यवहार से सदमे में थे। उनके इस रिएक्शन से सोशल मीडिया यूजर्स भी नाराज हो गए। अब जाहिर है कि सिंगर बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैँ। लोग गुस्से में उनको काफी खरी खोटी सुना रहे हैं।
एक ने लिखा है, "आदित्य नारायण को क्या दिक्कत है?'' एक ने लिखा, ''इतना अहंकारी और किसलिए?'' जबकि एक ने लिखा, ''अपने ही प्रशंसकों के प्रति अपमानजनक?" एक फैन का कहना था, "उसका दुस्साहस क्रोधित करने वाला है। भाई ने वास्तव में अपने माइक से उस लड़के के हाथ पर भी प्रहार किया।''
इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि आदित्य की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन अभी तक नहीं आया है। आदित्य कई बार अपने गुस्से कारण ट्रोल हो चुके हैं। एक बार उनकी लड़ाई एक शख्स से एयरपोर्ट पर भी हुई थी और उनका वीडियो वायरल हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











