भड़के आदित्य नारायण, झूठी है मेरे कंगाल होने की खबर, पता नहीं मेरे सास-ससुर क्या सोच रहे होंगे
आदित्य नारायण इन दिनों अपनी शादी की चर्चा के बीच कंगाल होने की खबर पर सफाई दे रहे है। जी हां, दो दिन पहले ये रिपोर्ट सामने आयी कि आदित्य ने खुद ये कहा है कि उनके बैंक अकाउंट में महज 18 हजार रुपए ही बचे रह गए हैं। इस लॉकडाउन में उनकी सारी जमापूंजी खत्म हो चुकी है।
Exclusive Interview आउटसाइडर हो या स्टार्स, ना सरनेम काम आता है ना बड़ी फिल्में -आफताब शिवदासानी
उन्होंने ये भी कहा था कि मुझे हर दिन के खर्चे चलाने के लिए अपने म्यूअचल फंड से पैसे निकालने पड़ रहे हैं। इस हालात के लिए मैंने कोई भी प्लानिंग नहीं की थी। यदि आप कोई अरबपति हैं तो बात अलग हो सकती है। यहां मेरे पास कोई पर्याय नहीं है।

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि मुझे मेरी बाइक बेचनी पड़ सकती है। लेकिन अब उन्होंने इस तरह की सभी रिपोर्ट को पूरी तरह से गलत बताया है और साथ ही ये भी कहा कि पता नहीं ये खबर सुनकर उनसे सास-ससुर क्या सोच रहे होंगे?


Click it and Unblock the Notifications