Breaking: एक्सीडेंट करने के बाद गिरफ्तार हुए आदित्य नारायण
वर्सोवा पुलिस ने आदित्या नारायण को एक एक्सीडेंट के मामले में गिरफ्तार। आदित्य की गाड़ी से एक ऑटो की टक्कर हुई। ऑटो में बैठी महिला को काफी चोट आई। मामला रैश ड्राइविंग से जुड़ा हुआ है।
वैसे आदित्य नारायण और सुर्खियों का नाता ज़्यादा पुराना नहीं है। कुछ महीनों पहले वो एक एयरलाइन्स कर्मचारी को धमकी देने के कारण सुर्खियों में थे। आदित्य नारायण दरअसल रायपुर में थे और मुंबई की यात्रा कर रहे थे।

इस दौरान एयरपोर्ट पर उनकी लड़ाई हो गई। दरअसल हुआ कि आदित्य नारायण का वजन फ्लाइट में सफर करने के लिए जितना होना चाहिए उससे अधिक था और इस वजह से उनसे एयरलाइंस के कर्मचारियों से 13000 रकम चुकाने की मांग की। आदित्य नारायण ये रकम सुनकर आगबबूला हो गए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।
उन्होंने कर्मचारियों को यहां तक कहा कि "मैंने तुम्हारे कपड़े नहीं उतरवा दिए तो मेरा नाम नहीं।" कर्मचारियों के नहीं मानने के बाद आखिरकार आदित्य नारायण को सबसे माफी मांगनी पड़ी तब जाकर उन्हें बोर्डिंग पास दिया गया।
इस घटना के बाद आदित्य नारायण की एक क्लासमेट ने बताया था कि उन्हें कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड से बद्तमीज़ी करने के कारण सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं 2011 में एक लड़की पर अभद्र कमेंट करने के बाद, लड़की ने उन्हें थप्पड़ जड़ा था।
वैसे केवल आदित्य नारायण नहीं, बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जो लड़ाई झगड़े में फंस चुके हैं-


Click it and Unblock the Notifications











