शादी के बाद रिसेप्शन में आदित्य नारायण ने किया पत्नी श्वेता के लिए डांस, अनदेखी तस्वीरें और VIDEO
साल 2020 के आखिरी में भी शादी का माहौल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में छाया हुआ है। सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने इस महीने की शुरुआत में अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी की। आदित्य ने शादी के कुछ वीक पहले इसका खुलासा किया कि वह मंदिर में शादी करेंगे इसके बाद एक रिसेप्शन होगा।
ये रिसेप्शन पार्टी मुंबई में हुई। कोविड 19 के गाइडलाइंस के तहत आदित्य नारायण ने अपनी शादी में मात्र 50 लोगों को न्योता दिया था। इसके बाद रिसेप्शन में बाकी लोगों को आदित्य ने बुलावा भेजा। इसमें इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हुए। आदित्य और श्वेता के शादी के रिसेप्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

जहां पर मुंबई के इस ग्रांड रिसेप्शन की झलक काफी शानदार है। डांस से लेकर मस्ती तक। अपनी पत्नी श्वेता के साथ आदित्य नारायण रंंग जमाते हुए नजर आए। चलिए आपको दिखाते हैं इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications