..................... Aditya Dhar lands in trouble over 'Dhurandhar 2' case in High Court over song Copyright - Hindi Filmibeat

'धुरंधर 2' पर हाईकोर्ट में चलेगा केस, मुसीबत में फंसे आदित्य धर, इस एक गलती से बढ़ा विवाद

Dhurandhar 2 Legal Action: धुरंधर 2 के मेकर्स एक बार फिर से विवादों में हैं और इस बार मुसीबत काफी बड़ी है। खबरें हैं आदित्य धर और मेकर्स पर फिल्म को लेकर अब हाईकोर्ट में केस चलेगा।

Dhurandhar 2

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था और कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। लेकिन फिल्म की रिलीज के साथ कई विवाद हुए थे और फिल्म को एक प्रोपेगेंडा फिल्म बताया गया था।

Also Read
Fact Check: नाबालिग वैभव सूर्यवंशी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने क्या किया, दर्ज हुई FIR?
Fact Check: नाबालिग वैभव सूर्यवंशी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने क्या किया, दर्ज हुई FIR?

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब क्यों फिल्ममेकर्स विवाद में हैं? रिपोर्ट्स की मानें 'धुरंधर 2' के मेकर्स और 'त्रिमूर्ति फिल्म्स' के बीच में ये विवाद हुआ है और कॉपीराइट को लेकर मामला काफी बुरी तरह से फंसा हुआ है। इस मामले को लेकर त्रिमूर्ति फिल्म्स के राजीव राय ने जियो स्टूडियोज और आदित्‍य धर के B62 स्टूडियोज पर केस किया है।

बिना इजाजत इस गाने को किया इस्तेमाल

त्रिमूर्ति फिल्म के मशहूर गाने तिरछी टोपी वाले ने रिलीज होकर कितना बड़ा धमाका किया था ये किसी से छिपा नहीं है। 'ओए ओए' गाने को लेकर आरोप है कि धुरंधर 2 के मेकर्स ने बिना इजाजत इसको अपनी फिल्म में इस्तेमाल किया है। ये मामला अब हाईकोर्ट में है और जस्टिस तुषार राव गेडेला की तरफ से सुनवाई के लिए 8 मई की तारीख दी गई है।

इसी दिन कोर्ट में बहस होगी और देखने वाली बात होगी कि मामला किस नतीजे में जाकर सुलझता है। तिरछी टोपी वाले गाने की बात करें तो ये 1989 में रिलीज हुई फिल्म त्रिदेव का है जिसको राजीव राय ने बनाया था। इस फिल्म का म्यूजिक काफी मशहूर हुआ था और लोगों को पसंद आया था। आज फिल्म के गाने काफी सुने जाते हैं।

धुरंधर 2 की कमाई

धुरंधर 2 ने 400 करोड़ में बनकर ऐसा तूफान लाया है कि इसके पहले शायद ही किसी फिल्म को लेकर इतनी दीवानगी देखी गई थी। गानों से लेकर फिल्म के डायलॉग और एक्शन सीन्स तक कमाल के थे। आज भी लोग इस फिल्म को देख रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि ओटीटी पर भी कमाई शानदार होने वाली है। फिल्म ने अब कर 1700 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस वैश्विक स्तर पर किया है।

Read more about: dhurandhar 2 aditya dhar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X