Dhurandhar 2: शादी-ब्याह-मंदिर-इंटरव्यू सब बैन! आदित्य धर ने पूरी स्टार कास्ट को किया अंडरग्राउंड
Dhurandhar 2 Star Cast Underground: फिल्म 'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर ने इस बार प्रमोशन का बिल्कुल अलग तरीका अपनाया है। उन्होंने सभी कलाकारों को साफ कहा है कि रिलीज़ से पहले कोई इंटरव्यू नहीं देना है और किसी इवेंट में भी नहीं जाना है।

शादी-ब्याह मंदिर सब बंद
सिर्फ इंटरव्यू ही नहीं, स्टार्स को पब्लिक जगहों पर दिखने से भी मना किया गया है। यहां तक कि शादी-ब्याह या मंदिर जाने जैसे निजी कामों में भी जाने से बचने को कहा गया है, ताकि फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी बाहर न जाए।
लो-प्रोफाइल रहने का प्लान
डायरेक्टर चाहते हैं कि फिल्म का सस्पेंस रिलीज़ तक बना रहे। इसलिए पूरी टीम को लो-प्रोफाइल रहने के निर्देश दिए गए हैं। मकसद है कि लोगों की उत्सुकता और बढ़े। यह बॉलीवुड के पुराने ढर्रे से बिल्कुल उलट है, जहां मार्केटिंग पर करोड़ों खर्च किए जाते हैं।
पहले पार्ट से बिल्कुल अलग तरीका
पहले पार्ट के समय फिल्म का खूब प्रमोशन हुआ था और स्टार्स हर जगह नजर आए थे। लेकिन इस बार सब कुछ उल्टा किया जा रहा है, जो लोगों के लिए काफी नया है। उस समय फिल्म के गानों में नजर आए डांसर्स तक को इतनी लोकप्रियता मिली कि उन्हें रियलिटी शोज और प्राइवेट इवेंट्स में परफॉर्म करने के लिए मोटी फीस दी जा रही थी।
गौरतलब है कि इससे पहले, राकेश बेदी और नवीन कौशिक जैसे एक्टर्स इंटरव्यू दे रहे थे, लेकिन अब उन्होंने भी खुद को पीछे हटा लिया है. इसके अलावा अक्षय खन्ना वैसे भी आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं, लेकिन संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन, जो पहले काफी एक्टिव थे, अब वे भी दूरी बनाए हुए है। दानिश पंडोर, जो पहले इंटरव्यू में नजर आते थे, फिल्म की रिलीज़ करीब आने के साथ ही अब चुप हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











