'धुरंधर' ने मचाया धमाका! नेटफ्लिक्स ने OTT राइट्स पाने के लिए लुटाए करोड़ों, 'पुष्पा 2' का भी तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar OTT rights record: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों हर तरफ चर्चा में है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और तभी से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। फिल्म को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स दोनों से ही शानदार रिएक्शन मिल रहे हैं।

Dhurandhar OTT rights record

'धुरंधर' ने भारत में अब तक करीब 582 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है। वहीं, दुनिया भर में फिल्म का कलेक्शन लगभग 900 करोड़ रुपये हो चुका है। रिलीज के हर दिन फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है और साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है।

OTT पर भी बना इतिहास

थिएटर में सफलता के बाद अब 'धुरंधर' ने OTT प्लेटफॉर्म पर भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने करीब 285 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। बताया जा रहा है कि यह किसी भी हिंदी फिल्म के लिए नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे महंगी डील है।

'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले यह रिकॉर्ड फिल्म 'पुष्पा 2' के नाम था, जिसके OTT राइट्स लगभग 275 करोड़ रुपये में बिके थे। लेकिन अब 'धुरंधर ने इस आंकड़े को पार कर नया रिकॉर्ड बना लिया है। इससे साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह और ग्लोबल डिमांड है।

दमदार स्टारकास्ट और कहानी

रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी एक खतरनाक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर आधारित है।

कहानी में दिखाया गया है कि पंजाब का एक युवा कैसे खास ट्रेनिंग के बाद पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों के पूरे नेटवर्क को तोड़ता है। फिल्म में कंधार हाईजैक और संसद पर हमले जैसी घटनाओं से प्रेरित झलकियां भी देखने को मिलती हैं, हालांकि कहानी पूरी तरह काल्पनिक है।

कुल मिलाकर, 'धुरंधर' न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि OTT की दुनिया में भी इतिहास रच चुकी है और रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है।

Read more about: dhurandhar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X