'भाजपा प्रचारक..' Dhurandhar 2 देख भड़के यूट्यूबर ध्रुव राठी, सरेआम कही इतनी बड़ी बात

Dhruv Rathee Dhurandhar 2: धुरंधर 2 रिलीज के बाद से ही शानदार कमाई कर रही है और कहा जा रहा है कि धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ देगी। गौरतलब है कि इस फिल्म को देखने के बाद लोगों के मिले जुले रिएक्शन आ रहे हैं और कइयों का ये कहना है कि आदित्य धर ने इस फिल्म को पूरी तरह बदल दिया है और एक प्रोपोगेंडा फिल्म बनाई है।

Dhruv Rathee

इसको लेकर चर्चा तब शुरु हुई जब मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने एक्स पर इस फिल्म को लेकर कुछ ऐसा लिखा जो कि हैरान करने वाला है। उनका कहना है कि ये फिल्म पूरी तरह से भाजपा प्रचारक है। जी हां, ध्रुव राठी को अक्सर देखा जाता है कि देश के तमाम मामलों पर वो डिटेल में वीडियो बनाते हैं।

Also Read
UPSC Success Story: 10वीं में फेल, फिर लगातार 3 बार पास की यूपीएससी परीक्षा, जानिए कौन हैं ईश्वर गुर्जर?
UPSC Success Story: 10वीं में फेल, फिर लगातार 3 बार पास की यूपीएससी परीक्षा, जानिए कौन हैं ईश्वर गुर्जर?

Dhruv Rathee on Dhurandhar 2: धुरंधर 2 को लेकर क्या बोल गए ध्रुव राठी

ध्रुव राठी ने आदित्य धर की फिल्म को काफी क्रिटिसाइज किया है और उनका कहना है कि 3 महीने पहले ही बता दिया था ये फिल्म प्रोपेगेंड के लिए बन रही है।

ध्रुव ने लिखा, ''मैंने तीन महीने पहले आदित्य धर को भाजपा का प्रचारक कहा था। अब सबको पता चल जाएगा। पिछली फिल्म में तो ये बात इशारों में कही गई थी, लेकिन इस बार उन्होंने अति आत्मविश्वास में आकर ये बात खुलकर कह दी। याद है मैंने कहा था, अच्छी तरह से बनाया गया प्रचार ज़्यादा खतरनाक होता है? अब तो अच्छी तरह से बनाया गया प्रचार भी नहीं रहा।'' इसके बाद ध्रुव को लेकर लोग कमेंट्स में कई बातें कह रहे हैं।

Dhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 ने पहले दिन की इतनी कमाई

रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी और 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के नजरिए शानदार शुरुआत की है। खबरों की मानें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की ओपनिंग दी है। हालांकि फिल्म पु्ष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब साबित हुई है। देखने वाली बात होगी कि क्या ये धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ पाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X