'रात के 4-5 बजे ल्यारी में आकर करते थे धुरंधर 2 की शूटिंग..' पाकिस्तानी लड़के का दावा सुनकर हंस पड़ेंगे आप
Pakistani's on Dhurandhar 2: धुरंधर 2 का सफलता और इसमें दिखाए गए सीन्स को लेकर कुछ पाकिस्तानी लोग बौखला गए हैं। दरअसल एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पाकिस्तानी नागरिक ये दावा कर रहा है कि आदित्य धर अपनी पूरी टीम के साथ ल्यारी में चुपचाप रात में आकर शूटिंग करता था।

इस दौरान उनके साथ रणवीर सिंह और संजय दत्त भी मौजूद होता था और ये हमारे कुछ बुजुर्गों ने देखा है। अगर आप इंडिया से हैं तो निश्चित रूप से काफी जोर जोर से हंसने वाले हैं। बता दें कि आदित्य धर ने जितने परफेक्शन के साथ इस फिल्म का सेट बनाया है सभी को यही लग रहा है कि फिल्म पाकिस्तान की रियल लोकेशन पर शूट हुई है।
Pakistani's Reaction on Dhurandhar 2: पाकिस्तान आकर धुरंधर 2 की करते थे शूटिंग
धुरंधर 2 की धुआंधार कमाई के बीच पाकिस्तान लड़के का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि ल्यारी का ही रहने वाला है। इस लड़के को यकीन है धुरंधर की शूटिंग रात को 4-5 बजे होती थी ताकि कोई देख ना पाए। लड़के ने कहा, ''ल्यारी का मजाक बना रहे हैं। बाहर से आ रहे हैं और यहां फिल्म बना रहे हैं।
धुरंधर फिल्म ल्यारी की अंदर शूट हुई है। ये लोग रात में 4-5 बजे आते हैं जब आवाम सो जाती है। रणवीर सिंह चौक पर रात को आया था, दिन में आओ ना ल्यारी वाले उसको चीर फाड़ करेंगे। अक्सर चील चौक पर आते हैं वीडियो से पता चल जाता है। कुछ बुजुर्गों ने उनको देखा है।'' इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग लगातार कमेंट्स करते हुए मजाक बना रहे हैं।
Dhurandhar 2 Shooting Location: कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। धुरंधर 2 इंडिया में ही शूट हुई और इसके लिए कई जगह सेट्स भी बनाए गए हैं। हिमांचल प्रदेश के एक स्कूल में भी इसकी शूटिंग हुई है। लोगों की बात करें इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''वो अलग ही लेवल का बंदा था।'' एक ने लिखा, ''पाकिस्तान का औसत आईक्यू अंटार्कटिका के तापमान से भी कम है।'' एक ने लिखा, ''सूखे नशे का असर है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications















