टाइगर 3 और पठान जैसे कई बड़े धमाके की तैयारी कर रहा YRF, जल्द होगी बड़े पैमाने पर घोषणा!

आदित्य चोपड़ा ने इंडस्ट्री को हमेशा नई रणनीति के साथ आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है, और ऐसा लगता है कि अपनी फ़िल्मों के बारे में ऑफिशियल तरीके से खुलासा करने से पहले, वह इससे जुड़ी सभी जानकारी को गोपनीय रखना चाहते हैं।

यह बात तब सामने आई जब पिछले साल यशराज फ़िल्म्स ने पारंपरिक तौर पर की जाने वाली फ़िल्म अनाउंसमेंट्स से खुद को दूर रखा। और 2021 में भी ऐसा ही लग रहा है, क्योंकि कई अटकलों और अनुमानों के बावजूद वाईआरएफ ने एक बार फिर से अपने बड़ी फ़िल्मों का खुलासा नहीं किया।

Aditya chopra

हमारे एक विश्वस्त सूत्र ने बताया कि, "वाईआरएफ मार्वल स्टूडियोज़ की तरह काम कर रहा है, जो अटकलों और अनुमानों की परवाह किए बिना सही मौके का इंतजार करते हैं, फिर एकदम धमाकेदार और जबरदस्त तरीके से अपनी बड़ी फ़िल्मों की घोषणा करते हैं।

निश्चित तौर पर, वाईआरएफ की आने वाली फ़िल्मों की सूची में कई बड़ी फिल्में और मूवी सुपरस्टार्स शामिल हैं, लेकिन कंपनी बड़ी चतुराई और बुद्धिमानी से अपना काम कर रही है। फ़िल्म के बारे में हर तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, और दूसरी तरफ आदित्य चोपड़ा ऐसे धमाकेदार तरीके से फ़िल्म के अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं, जो समाचारों की सुर्खियों में होगा। जल्द ही ऐसा होने वाला है, और इसे देखकर लोगों के होश उड़ जाएंगे।"

हमारे सूत्र ने यह भी बताया कि, "वाईआरएफ और सभी सुपरस्टार्स की सोच में कोई अंतर नहीं दिखाई पड़ता है, और वे भी मानते हैं कि जानकारी को गोपनीय रखने पर लोग अनुमान लगाते हैं। आप देखेंगे कि, वाईआरएफ के बगैर अनाउंसमेंट वाले प्रोजेक्ट्स में काम करने वाले एक्टर भी इस बारे में किसी भी खबर की पुष्टि नहीं करते हैं। फ़िल्म के सुपरस्टार्स और आदि साथ मिलकर जबरदस्त अनाउंसमेंट की योजना बना रहे हैं, और इसलिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

इन दिनों अगर आप फ़िल्मों के बारे में चर्चा सुनते या देखते हैं, तो उस सूची में आपको वाईआरएफ के बगैर अनाउंसमेंट वाली फिल्में जरूर मिलेंगी। इतना ही नहीं, सेट से लीक होने वाली मामूली बातों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। निश्चित तौर पर गोपनीयता प्रचार का सबसे कारगर और असरदार तरीका है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X