Viral - पहली बार आदित्य चोपड़ा और बेटी अदिरा दिखे एक साथ..
पहली बार आदित्य चोपड़ा अपनी बेटी अदिरा के साथ दिखे। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा दोनों ही अपनी बेटी अदिरा को मीडिया से दूर रखते हैं। अदिरा की एक बार भी कोई तस्वीर आज तक सोशल मीडिया पर नहीं आ पाई। रानी मुखर्जी अदिरा के पहले जन्मदिन पर एक तस्वीर जरूर शेयर की थी ।
अब आदिरा की अपने पापा आदित्य चोपड़ा के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो अदिरा को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अदिरा की ये पहली तस्वीर है जिसमें उनका चेहरा बिल्कुल साफ नजर आ रहा है।

आदिरा क्या आदित्य चोपड़ा भी बहुत ही कम कैमरे के सामने नजर आते हैं। उनका इंटरव्यू हो या कभी किसी पार्टी में आना जाना वो इन सब से कोसों दूर रहते हैं इसलिए ये तस्वीर और भी ज्यादा स्पेशल है। बता दें कि आदिरा का जन्म 9 दिसंबर 2015 को हुआ था। तब से अब तक यह पहला मौक़ा है, जब पापा आदित्य के साथ उनकी कोई फोटो मीडिया में आई है।
इससे पहले उनके पहले बर्थडे पर मां रानी मुखर्जी ने लेटर के साथ एक फोटो जरूर फैन्स के साथ शेयर की थी।साथ ही आपको ये भी बता दें कि अभी कल ही रानी मुखर्जी कंफर्म की हैं वो हिचकी फिल्म में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











