शाहरुख खान की 'पठान' के लिए लॉक हुए चार एक्शन डायरेक्टर्स- धमाकेदार स्टंट सीन्स की तैयारी
फिल्म 'पठान' को लेकर फैंस में उत्साह चरम पर है। शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर तैयार की जा रहा है। निर्माता आदित्य चोपड़ा भी फिल्म से जुड़ी उम्मीदें समझते हैं, लिहाजा फिल्म के स्केल को बड़ा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
यशराज बैनर तले बन रही ये फिल्म अपने एक्शन सीन्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पठान के लिए आदित्य चोपड़ा ने चार स्टंट डायरेक्टर्स फाइनल किये हैं, जो फिल्म के एक्शन सीक्वेंस कोरियोग्राफ करेंगे।

मनीष शर्मा के निर्देशन में बन इस फिल्म में शाहरुख खान रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। जॉन अब्राहम रूसी माफिया हैं और दीपिका एक पुलिस ऑफिसर हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण अफ्रीकी स्टंट डायरेक्टर क्रेग मैकरे पहले ही मुंबई पहुंच चुके हैं। क्रेग और उनकी चार सदस्यीय टीम 8 जून को भारत आ चुकी है। एक हफ्ते तक क्वारंटीन में रहने के बाद टीम ने शाहरुख और जॉन से मुलाकात भी की।


Click it and Unblock the Notifications