..................... आदित्य चोपड़ा ने इंडस्ट्री के लोगों के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव किया शुरू | Aditya Chopra started Covid 19 vaccinating for industry members with Photos - Hindi Filmibeat

आदित्य चोपड़ा ने इंडस्ट्री के लोगों के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव किया शुरू, कामकाज जल्द शुरू होने की उम्मीद

भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस, यश राज फ़िल्म्स ने हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के सदस्यों का टीकाकरण कराने का संकल्प लिया था, और हमें इस बारे में पक्की जानकारी मिली है कि आदित्य चोपड़ा ने वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत कर दी है, जो इंडस्ट्री के कर्मचारियों के काम पर वापस लौटने के लिए बेहद जरूरी था। उनका यह कदम भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए उम्मीद की एक बड़ी किरण लेकर आया, जो पिछले साल से ही कोरोनावायरस महामारी की वजह से लाचार हो गई है।

इस वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए आदित्य चोपड़ा ने अपने विशाल वाईआरएफ स्टूडियो के दरवाजे खोल दिए हैं, और इसके पहले चरण में कम-से-कम 4000 कर्मचारियों को वैक्सीन दी जाएगी। वाईआरएफ ने संकल्प लिया है कि वह FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) के 30,000 रजिस्टर्ड सदस्यों के वैक्सीनेशन के लिए अपनी ओर से हरसंभव कोशिश करेगा। कंपनी द्वारा मुंबई के वाईआरएफ स्टूडियो में पहले ही अपने कर्मचारियों का वैक्सीनेशन कराया जा चुका है।

Aditya Chopra

यशराज फ़िल्म्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अक्षय विधानी कहते हैं, "वाईआरएफ में सभी कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने के बाद, हमने अपनी फिल्मों के क्रू मेंबर्स के वैक्सीनेशन की शुरुआत की, और अब हमें हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए इस वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

इससे हमारी इंडस्ट्री में दैनिक वेतन पर काम करने वाले सभी कर्मचारी काम पर वापस लौट पाएंगे, साथ ही उन्हें और उनके परिवार को फाइनेंशियल स्टेबिलिटी मिलेगी। इंडस्ट्री में काम करने वाले सभी लोगों को कवर करने के लिए बड़ी संख्या में वैक्सीन की जरूरत होगी, जिसे देखते हुए इस अभियान को अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा।

आज से पहले चरण की शुरुआत हो रही है, जिसमें कम-से-कम 3500 से 4000 कर्मचारियों को वैक्सीन दी जाएगी। वाईआरएफ ने इस इंडस्ट्री में काम-काज की दोबारा शुरुआत करने में मदद करने का संकल्प लिया है, क्योंकि यह इंडस्ट्री महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुई है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X