SPY यूनिवर्स में साथ आएंगे सलमान - शाहरूख - ऋतिक रोशन: आदित्य चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर प्लानिंग
हॉलीवुड में एवेंजर्स की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद इस समय बॉलीवुड में यूनिवर्स बनाने की कोशिश ज़ोर पकड़ चुकी है। और खबर है कि अब आदित्य चोपड़ा यशराज फिल्म्स के साथ एक धमाकेदार SPY यूनिवर्स बनाने की कोशिश करेंगे। इस यूनिवर्स में यशराज फिल्म के तीन जासूस/ऑफिसर एक साथ आएंगे।
पहले होंगे वॉर के कबीर यानि कि ऋतिक रोशन, दूसरे होंगे टाईगर के अविनाश यानि कि सलमान खान और तीसरे होंगे पठान के शाहरूख खान। अब ज़रा सोचिए जिस फिल्म में ये तीन सुपरस्टार्स एक साथ होंगे, वो फिल्म कितनी धमाकेदार होगी।

इतना ही नहीं, यशराज फिल्म्स ने तय किया है कि वॉर, टाईगर और पठान, ये तीनों अलग अलग फ्रेंचाईज़ी होंगी। इसलिए आगे से इन सारे फिल्म्स के इंस्टालमेंट में ये तीनों किरदार नज़र आएंगे। इसकी शुरूआत होगी टाईगर 3 में शाहरूख खान के पठान के किरदार और ऋतिक रोशन के वॉर के किरदार कबीर के कैमियो के साथ।
वहीं पठान में भी शाहरूख खान के साथ जॉन अब्राहम तो टक्कर लेंगे ही। लेकिन फिल्म में ऋतिक रोशन और सलमान खान भी कबीर और टाईगर के किरदारों में दिखाई देंगे। अब इसे कहते हैं, इंटरटेनमेंट का धमाकेदार डोज़।
यहां जानिए यशराज फिल्म्स के आने वाले शानदार प्रोजेक्ट -


Click it and Unblock the Notifications
