यशराज फिल्म्स का प्रोजेक्ट 50 - शाहरूख की पठान, सलमान की टाईगर 3, 9 फिल्मों का धमाका
यशराज फिल्म्स के प्रोजेक्ट 50 के बारे में तो हमने आपको बता ही दिया। यशराज फिल्म्स स्टूडियो के 50 साल पूरे होने के जश्न के तौर पर यश चोपड़ा के जन्मदिन पर आदित्य चोपड़ा 50 कलाकारों के साथ कुछ प्रोजेक्ट्स का एलान करने वाले हैं।
इन कलाकारों में शाहरूख खान, सलमान खान, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, अजय देवगन, विकी कौशल, रानी मुखर्जी, सिद्धार्थ आनंद, मनीष शर्मा, विजय कृष्ण आचार्य जैसे दिग्गज शामिल हैं।

माना जा रहा है कि यश चोपड़ा के जन्मदिन पर आदित्य चोपड़ा एक साथ यशराज फिल्म्स के सात या नौ बड़े प्रोजेक्ट्स अनाउंस करने वाले हैं। इनमें से कुछ की डीटेल्स तो लीक हो चुकी है लेकिन कुछ पर अभी भी परदा पड़ा हुआ।
ये राज़ खुलेगा 27 सितंबर को यशराज फिल्म्स स्टूडियो के जनक यश चोपड़ा के जन्मदिन पर। यशराज फिल्म्स ये अनाउंसमेंट जून में ही करने वाला था लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस इवेंट को आगे बढ़ा दिया गया।
जानिए यशराज फिल्म्स की ओर से आदित्य चोपड़ा करने वाले हैं कौन से बड़े एलान -


Click it and Unblock the Notifications