#FirstPic: कब से इस सुपरस्टार की बेटी को देखने के लिए सब परेशान थे!
रानी मुखर्जी की बेटी अदीरा की एक झलक देखने के लिए सब कब से परेशान थे लेकिन रानी मुखर्जी ने अदीरा की तस्वीरें लीक होने नहीं दी। अब खुद रानी ने अदीरा की पहली तस्वीर मीडिया को दी है।
एक साल पहले रानी मुखर्जी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था और आदित्य चोपड़ा ने एलान कर दिया था कि वो अपनी अगली फिल्म अदीरा के पहले जन्मदिन पर रिलीज़ करेंगे। आज अदीरा एक साल की हो गई और बेफिक्रे भी रिलीज़ हो गई है।
लेकिन इस एक साल में एक बात, जिसकी कोशिश मीडिया ने सबसे ज़्यादा की वो थी अदीरा की तस्वीर लीक करने की कोशिश। जब भी रानी अदीरा के साथ दिखीं, तस्वीर लेने की कोशिश की गई।

पर अदीरा की तस्वीर किसी के भी सामने नहीं आ पाई और रानी मुखर्जी का ये प्रयास काफी सराहनीय रहा। अब अदीरा के पहले जन्मदिन पर रानी ने खुद उसकी तस्वीर जारी की है।
दरअसल, रानी मुखर्जी ने अदीरा के जन्मदिन पर उसके लिए बहुत ही प्यारा सा मेसेज दिया है। यानि कि एक चिट्ठी लिखी है। ये बच्चों को चिट्ठियां लिखने का शौक उनका, कुछ कुछ होता है से शुरू हुआ था शायद।


Click it and Unblock the Notifications