रानी मुखर्जी को फिर से बड़े पर्दे पर लाएंगे आदित्य चोपड़ा
कभी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रह चुकीं रानी मुखर्जी अब बड़े पर्दे पर काफी कम दिखाई देती हैं। साल 2014 में रानी ने काफी समय बाद पर्दे पर फिल्म 'मदार्नी' के साथ एंंट्री मारी थी। निसंदेह एंट्री जबरदस्त थी, लेकिन इसके बाद भी रानी के पास निर्देशकों की भीड़ नहीं उमड़ी। और उनके हाथों में न के बराबर फिल्में हैं। लेकिन आदित्य चोपड़ा को रानी पर पूरा भरोसा है। लिहाजा, आदित्य मदार्नी का सीक्वल बनाने जा रहे हैं।

रानी मुखर्जी फिर से बड़े पर्दे पर लात-घूंसे चलाने के लिए तैयार हैं। फिलहाल, रानी की कोई और फिल्म नहीं आ रही है। लिहाजा, ऐसे में चोपड़ा कैंप की मर्दानी सीक्वल का इंतजार लोगों को रहेगा। साल 2014 में आई मर्दानी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था और जमकर एक्शन सीन्स किया था।
अख़बार 'मिड डे' में छपी ख़बर के मुताबिक़ यशराज बैनर अपनी इस फ़िल्म का दूसरा भाग बनाने की योजना बना रहा है। फ़िल्म निर्देशक प्रदीप सरकार ने कहा, 'हम अभी फिल्म के स्क्रिप्ट पर ही काम कर रहे हैं, लेकिन इसकी पूरी संभावना है कि हम 'मर्दानी-2' ला रहे हैं।'
फिल्म 'मर्दानी' देह व्यापार और मानव तस्करी की समस्या पर आधारित थी। लोगों ने रानी मुखर्जी के दमदार रूप को बेहद पसंद किया था। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर औसत कारोबार ही किया था, लेकिन रानी मुखर्जी अपनी एक्टिंग के जरीए अपना छाप छोड़ने में सफल रही।


Click it and Unblock the Notifications











