बाप के दुश्मन संग करन करेंगे फिल्मी शुरूआत

अक्सर आपने सुना होगा कि बाप का कर्ज बेटा अदा करता है लेकिन यहां तो उल्टी गंगा बह रही है। यहां बेटा बाप के दुश्मन संग करियर आरंभ कर रहा है।नहीं समझे आप कि हम क्या कह रहे हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं तो हम बात कर रहे हैं अभिनेता सन्नी देओल की जिसके बेटे करन ने यशराज बैनर संग आगे बढ़ने का फैसला किया है।

जी हां करन देओल, बहुत जल्द अपना फिल्मी करियर यशराज संग शुरू करना चाहते हैं। आपको बता दें कि सन्नी देओल और यश चोपड़ा ने केवल एक ही फिल्म में काम किया है और वो है सुपरहिट फिल्म डर।जिसमें सन्नी देओल के पॉजीटिव करेक्टर के ऊपर शाहरूख खान का निगेटिव करेक्टर भारी पड़ गया था।

जिसके बाद सन्नी ने यश चोपड़ा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके करेक्टर को अच्छा नहीं लिखा है और शाहरूख को तवज्जो ज्यादा दी। उसके बाद से सन्नी देओल ने कभी भी यश राज के साथ काम नहीं किया।

लेकिन उनके बेटे ने यशराज से ही अपनी फिल्मी पारी शुरू करने की सोची है, इसके पीछे कारण यह भी हो सकता है कि हाल ही में जो चर्चित कलाकार लोगों के सामने आये हैं वो सब यशराज की खोज हैं, ऐसे में हो सकता है कि करन अपने पापा का गम और गुस्सा भूलाकर और अपनी कामयाबी की चाहत में यशराज कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। मालूम हो कि करन ने YPD2 में डायरेक्टर संगीत सीवान को असिस्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X