..................... Aditya Chopra is not Mr. India he is not only seen through the red glass syas Rani Mukerji - Hindi Filmibeat

"मेरे पति मि.इंडिया नहीं हैं..उन्हें सिर्फ लाल ग्लास से ही नहीं देखा जा सकता है"

By Shweta

आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड के ऐसे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं जो कभी भी लाइमलाइट में नहीं रहते। उन्होंने आज तक ना तो कोई इंटरव्यू दिया है और ना ही कभी कैमरे के सामने आते हैं। यहां तक कि उनके रानी मुखर्जी के साथ भी कभी तस्वीर नहीं आई है। ये आदित्य चोपड़ा का स्टाइल है।

हाल में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा के बारे में खुल कर बातें की। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि उन्होंने एक बहुत प्राइवेट पर्सन से शादी की है जिसे मीडिया पसंद नहीं है।

aditya-chopra-is-not-mr-india-he-is-not-only-seen-through-red-glasses-says-rani-mukerji

रानी मुखर्जी ने कहा कि "मेरे केस में मैंने एक बहुत ही प्राइवेट पर्स ने शादी की है जो मि.इंडिया नहीं है (जैसा सबको लगता है)जिसे सिर्फ लाल शीशे से देखा जा सकता है, मैं उन्हें बिना ग्लास के भी देख सकती हूं। मैं सोशल मीडिया पर इसलिए नहीं हूं क्योंकि ये एक ऐसा मीडियम है जहां आप ये नहीं चुन सकते कि आपको अपने फैन्स अपनी जिंदगी का कौन सा हिस्सा दिखाना है। आपकी जिंदगी खुली किताब है। मेरे लिए सच्चाई ये है कि मैं शादीशुदा हूं, मेरी एक बेटी है और मेरे फैन्स अगर तस्वीरें चाहेंगे तो मैं कुछ नहीं बोल पाऊंगी। मैं अचानक अपने पति को मीडिया फ्रेंडली होने नहीं कह सकती हूं। ये संभव ही नहीं है।सोशल मीडिया पर फैन्स के कहने पर मैं अदिरा की तस्वीरें शेयर नहीं कर सकती क्योंकि उसके पिता भी उससे जुड़े फैसले लेते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X