तो रणवीर सिंह नहीं ले रहे हैं शाहरुख खान की जगह.. ये रहा PROOF
पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थी कि आदित्य चोपड़ा अपनी अगली फिल्म में रणवीर सिंह को ले सकते हैं। आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी पिछली फिल्म बेफिक्रे थी जिसमें रणवीर सिंह और वाणी कपूर साथ में थे। इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद तो नहीं किया था लेकिन फिल्म काफी सुर्खियों में रही थी।
आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनीं हर फिल्म में आज तक शाहरुख खान रहे हैं और उनकी हर फिल्म आइकॉनिक रही है लेकिन पिछली फिल्म में रणवीर सिंह के होने के बाद कहा जा रहा था कि रणवीर सिंह शाहरुख खान को रिप्लेस कर चुके हैं और अब अगली फिल्म में भी वो नजर आएंगे।

यशराज फिल्म्स के स्पोक्सपर्सन ने कहा है कि "पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि आदित्य चोपड़ा अपनी अगली फिल्म में रणवीर सिंह को साइन कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल आदित्य चोपड़ा ने कुछ भी फाइनल नहीं किया है। फिलहाल वो यशराज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही फिल्मों में व्यस्त हैं और अपनी अगली फिल्म के बारे में सोचने या प्लान करने का उन्हें एक साल के बाद समय मिलेगा।"


Click it and Unblock the Notifications