अक्षय कुमार स्टारर 'सम्राट पृथ्वीराज' को असाधारण बनाने के लिए वीएफएक्स पर लगाए गए 2 साल
अक्षय कुमार की अगली फिल्म पराक्रमी राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित यशराज फिल्म्स की पहली ऐतिहासिक, सम्राट पृथ्वीराज है। अक्षय ने खुलासा किया कि सम्राट पृथ्वीराज के निर्माता, आदित्य चोपड़ा ने फिल्म के वीएफएक्स पर 2 साल का समय दिया है, जो बड़े पर्दे पर देखने लायक होगी!
Recommended Video
अक्षय कहते हैं कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की किंवदंती को बड़े पर्दे पर फिर से दिखाना किसी भी निर्माता और निर्देशक के साथ ही उनके जैसे अभिनेता के लिए बहुत बड़ा काम है। हालांकि, हमें यकीन था कि हम उनके जीवन की कहानी को उसकी पूरी महिमा के साथ बता सकेंगे, क्योंकि हम उस शक्तिशाली राजा के साहस और बलिदान का सम्मान कर रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि युद्ध के विस्तृत दृश्यों को इस बात को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, ताकि दर्शकों को सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन को अपनी आंखों के सामने प्रकट होते हुए देखने के लिए सबसे बड़ा और सबसे अच्छा नाटकीय अनुभव मिल सके। इसके लिए राजसी सेट बनाए गए और दर्शकों कों सारे दृश्य असली लगे, इसके लिए हमने राजसी स्थानों पर शूटिंग की। हम चाहते हैं कि यह फिल्म सम्राट के प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि हो।
अक्षय आगे कहते हैं कि वीएफएक्स, फिल्म देखने के अनुभव को जादूई बनाता है और हमें पता था कि अगर वाईआरएफ की शानदार वाईएफएक्स टीम के पास फुटेज पर काम करने के लिए पर्याप्त समय होगा तो हम फिल्म को सही तरीके से आगे ले जा सकते हैं। महामारी के कारण इस टीम को फुटेज पर काम करने के लिए लगभग 2 साल का समय मिला। ऐसे में वीएफएक्स के माध्यम से हमने जो हासिल किया, उस पैमाने की आप केवल कल्पना ही कर सकते हैं। मैं लोगों द्वारा अब फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर सकता, क्योंकि इसके दृश्य वास्तव में असाधारण हैं, जो पूरी तरह से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे!
सम्राट पृथ्वीराज का निर्देशन टेलीविजन महाकाव्य चाणक्य और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म पिंजर के निर्देशन के लिए मशहूर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। मानुषी छिल्लर ने फिल्म में राजा पृथ्वीराज की प्रेमिका संयोगिता की भूमिका निभाई है और उनका लॉन्च निश्चित रूप से 2022 के सबसे बहुप्रतीक्षित डेब्यू में से एक है। यह फिल्म 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications
