कंगना रनौत को इस प्रोड्यूसर ने दी थी धमकी? कहा- You are finished.. गलती सिर्फ इतनी की ठुकरा थी भाईजान की फिल्म

Kangana Ranaut Aditya chopra

Kangana Ranaut Aditya Chopra Controversy- कंगना रनौत आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वो अदाकारा हैं जो कि अपने दम पर काम कर रही हैं। उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है और लगभग हर फिल्म में वो लीड रोल निभाती नजर आती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था कि एक प्रोड्यूसर ने कंगना रनौत को धमकी दी थी कि वो फिनिश हो जाएंगी। ऐसा इसलिए कहा गया था क्योंकि कंगना रनौत ने उस प्रोड्यूसर की फिल्म को ना कह दिया था।

इस फिल्म में मेगास्टार सलमान खान नजर आए थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म सुलतान की जो जिसको अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा उनके साथ लीड रोल में नजर आईं थीं।

आदित्य चोपड़ा ने दी थी धमकी

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें को आदित्य चोपड़ा ने फिल्म के लिए कंगना रनौत से संपर्क किया था और अच्छा खासा ऑफर दिया था। कंगना रनौत ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया था। इस बात का खुलासा खुद कंगना ने किया था कि अच्छी तरह से बातचीत के बाद भी कथित तौर आदित्य चोपड़ा ने कहा था कि वो सुलतान को ना करके फिनिश हो जाएंगी।

Take a Poll

इस धमकी के बाद कंगना रनौत हैरान हुईं थीं। कंगना रनौत फिलहाल लगातार काम कर रही हैं और इसके बाद उन्होने कई तरह की बेहतरीन फिल्में की हैं। इस वक्त वो लगातार काम कर रही हैं और देखा जाता है कि कंगना रनौत अपनी स्क्रिप्ट अपने हिसाब से चुनती हैं। आखिरी बार उनको इंदिरा गांधी के किरदार में फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था।

इस खबर के सामने आते ही लोगों के भी यकीन नहीं हुआ था। आज भी लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर कंगना रनौत ने ऐसा क्यों किया था। किसी ने कहा कि, सुलतान एक शानदार फिल्म थी तो किसी का कहना है कि सलमान खान की वजह से शायद मना किया था। हालांकि कंगना फिर से इस बात पर कब रिएक्ट करती हैं वो आने वाला वक्त ही तय करेगा।

More from Filmibeat

Read more about: kangana ranaut aditya chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X