Cannes 2023: कान्स में अपना जलवा दिखाने के लिए अदिति राव हैदरी ने पहना अनोखा गाउन, लोगों ने की परी से तुलना...

Aditi Rao Hydari cannes 2023: इस वक्त तो हर किसी की नजरें कान्स पर टिकी हुई हैं, चाहें पर कोई आम इंसान हो या फिर कोई सेलेब्स, कान्स को लेकर हर कोई हर तरह की अपडेट पर नजरें टिकाए हुए है। ऐसे में कई हसीनाओं के कान्स लुक के बाद अब अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का शानदार लुक सामने आया है, जिसमें वह किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023-
76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर सितारों का जलवा कायम है। 16 मई से शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं, और बॉलीवुड की हसीनाओं ने तो इस बार अपनी खूबसूरती से कान्स में चार चांद लगा दिए हैं।
आपको बता दे कि इस फिल्म फेस्टिवल में भारत से ऐश्वर्या राय बच्चन, सारा अली खान, उर्वर्शी रौतेला, सनी लियोन, मौनी रॉय जैसी हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं, सभी सेलेब्स ने अपने डिफरेंट लुक्स से खूब चर्चाएं बटोरी हैं।
अदिति राव हैदरी कान्स लुक-
कान्स 2023 में आदिति राव हैदरी के लुक की बात करें तो अदिति ने ब्लू ऑस्कर डे ला रेंटा गाउन में पहुंच चर्चाओं में आ गई हैं। इस गाउन में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। उन्होंने इस गाउन में अपने कान्स रेड कार्पेट प्रजेंस को बेहद खास बना दिया है।
ब्लू कलर के इस गाउन का फ्रंट अपर सिल्वर था, जिसमें वर्क नजर आ रहा है, वहीं इस लुक को और भी शानदार बनाने के लिए आदिति ने अपने बाल ओपन रखे थे। वहीं इसके साथ सबसे ज्यादा चर्चाओं में अदिति की हील्स रहीं क्योंकि व्हाइट हील्स में वर्क भी नजर आ रहा है जो उसे और भी खूबसूरत बना रहा है।
तो इस तरह से ओवरऑल देखें तो अदिति के पूरे लुक से उनके फैंस काफी इंप्रेस हैं, सोशल मीडिया पर अदिति के लुक को देखकर हर कोई काफी तारीफ कर रहा है, फैंस अदिति की तुलना हुस्न परी से कर रहे हैं। जाहिर है कि अदिति की खूबसूरती की चर्चाएं बैसे हर तरफ होती रहती हैं।
अदिति राव हैदरी का वर्कफ्रंट-
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के फिल्मी सफर की बात करें तो वो पद्मावत, मर्डर 3, भूमि, वाजिर, अजीब दास्तां जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। बॉलीवुड के अलावा अदिति ने हे सिनामिका, सम्मोहन, महा समुद्रम जैसी कई साउथ फिल्मों में भी काम किया है। इस वक्त अदिति अपनी वेबसीरीज ताज को लेकर खबरों में और जल्द ही वह संजय लीला भंसाली की बेवसीरीज में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications













