Aditi Rao Hyadri ने क्या करवाई है प्लास्टिक सर्जरी? एक्ट्रेस की पहली की तस्वीर देख चकराया लोगों का दिमाग

Aditi Rao Hyadri Plastic Surgery: अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं, जिसमें उन्होंने बिब्बोजान की भूमिका निभाई थी। इस वेब सीरीज में उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ की गई लेकिन इसी के साथ उनके ट्रांसफॉर्मेशन की भी चर्चा होने लगी है।
इन दिनों एक्ट्रेस ने अपने चौंकाने वाले ब्यूटी ट्रांसफॉरमेशन से अपने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। सोशल मीडिया पर अदिति की पहले और बाद की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें उनके लुक में काफी बदलाव देखा जा सकता है, जिसके कारण ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।
कई नेटिजन्स एक्ट्रेस के चौंकाने वाले ट्रांसफॉर्मेशन से हैरान थे। एक यूजर ने कहा, "बस नाक और आंखों का रंग देखें, चेहरा पतला किया जा सकता है, लेकिन नाक का स्ट्रक्चर कभी नहीं।" एक यूजर ने कहा, "यह बहुत सारी सर्जरी और फिलर्स और नए जमाने के चेहरा है।"
वहीं एक प्लास्टिक सर्जन ने भी अदिति की फोटो पर कमेंट करते हुए कहा, "मैं एक प्लास्टिक सर्जन हूं। मुझे अभी भी समझ नहीं आता कि सेलिब्रिटीज पब्लिक से यह क्यों नहीं बताना चाहते कि उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। आम लोग इस बारे में शेखी बघारते हैं। मेरे मरीज अपने दोस्तों से कहते हैं - देखो मैंने राइनोप्लास्टी करवायी इतने पैसे दिए। कैसा लग रही है मेरा नाक?"
वर्कफ्रंट की बात करें तो अदिति ने दिल्ली 6 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें वह सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन के साथ सहायक भूमिका में नज़र आई थीं। इसके बाद उन्होंने लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क, मर्डर 3, वज़ीर और पद्मावत सहित कई फ़िल्मों में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications