अदिति राव हैदरी ने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ संग तेलंगना के मंदिर में गुपचुप रचाई शादी

Aditi Rao Hydari secretly married with boyfriend Siddharth: बॉलीवुड की दुनिया में शादियों का सिलसिला जारी हो चुका है। बीते दिनों तापसी पन्नू ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ गुपचुप शादी रचाई थी। वहीं अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने भी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ शादी कर ली है। मिल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने श्री रंगानायकस्वामी मंदिर में शादी की है। हालांकि अभी तक अदिति राव हैदरी की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
लंबे समय से कर रहे हैं एक दूसरे को डेट
आपको बता दें कि अदिति राव हैदरी सिद्धार्थ को लंबे समय से जानती थीं, लेकिन पिछले दो सालों से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि दोनों कई बार इवेंट्स और इंडस्ट्री की पार्टी में नजर आ चुके हैं। बता दें कि दोनों हाल ही में वेकेशन के लिए विदेश भी गए थे। दोनों की बॉन्डिंग बहुत ही स्ट्रांग है। दोनों की शादी की खबर मिलने के बाद अब हर कोई इंतजार कर रहा है कि कब दोनों की वेडिंग फोटोज़ सामने आएंगी।
ये है अदिति और सिद्धार्थ का पास्ट
आपको बता दें कि अदिति राव हैदरी ने साल 2009 में सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी, लेकिन दोनों का ये रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों साल 2013 में अलग हो गए थे। बता दें कि अब सत्यदीप मिश्रा ने फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी कर ली है। वहीं सिद्धार्थ की बाद करें तो सिद्धार्थ ने भी पहले साल 2003 में शादी की थी और साल 2007 में अलग हो गए थे।
इस फिल्म में साथ आए थे नजर
आपको बता दें कि अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ साथ में साल 2021 में तमिल, तेलुगू फिल्म महा समुद्रम में नजर आए थे। माना जाता है कि इस फिल्म के बाद से ही दोनों की नजदीकियां बढ़ीं थीं। दोनों अच्छे दोस्त बने थे और फिर दोनों ने एक दूसरे को डेय करना शुरू कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











