रुमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ Aditi Rao Hydari का डांस वीडियो हुआ वायरल

Aditi Rao Hydari: रुमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस आदिति राव हैदरी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस दोनों काफी शानदार तरीके से एक -दूसरे के साथ डांस कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस दोनों की शादी को लेकर बातें करने लगे हैं।
अदिति राव हैदरी पिछले काफी समय से साउथ एक्टर सिद्धार्थ संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया है, जिससे उनके अफेयर की खबरों को हवा मिली थी। वीडियो के कैप्शन में रूमर्ड कपल ने लिखा है, डांस मंकी- द रील डील।
इस वीडियो में दोनों वायरल सॉन्ग 'तुम तुम' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सिद्धार्थ ब्लैक कलर की शर्ट और डेनिम में दिख रहे हैं, जबकि अदिति फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में दिखाई दीं। फैंस को वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही सेलेब्स भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने सिद्धार्थ और अदिति की डांस रील पर रिएक्ट करते हुए उन्हें 'क्यूट' बताया। वहीं, सोफी चौधरी ने लिखा, "ठीक है ये मंकी बहुत प्यारे हैं।" निकिता शर्मा ने लिखा, "बिल्कुल बहुत अच्छा लगा! बहुत प्यारा!" वहीं, कपल के फैंस ने उनसे शादी के बारे में सवाल भी पूछे।
फैंस दोनों की अफेयर की खबरों पर तो बैसे ही प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस शादी को लेकर कई सारे सवाल भी कर रहे हैं और साथ में दोनों का प्यारे कपल का टैग भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि,कथित तौर पर सिद्धार्थ और अदिति की मुलाकात 2021 में उनकी फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर हुई थी, जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें सामने आई थीं।
अदिति के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह वेब सीरीज 'ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड' में नजर आएंगी। इसमें नसीरुद्दीन शाह, धर्मेंद्र, आशिम गुलाटी, ताहा शाह बादुशा और शुभम कुमार मेहरा भी हैं। इसके अलावा, उनके पास पाइपलाइन में संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स ड्रामा सीरीज़ 'हीरामंडी' भी है।


Click it and Unblock the Notifications