'निर्देशक ने पूरे दिन नहीं दिया खाना..' एक्ट्रेस ने खोला राज, इस फिल्ममेकर ने क्यों किया था ये काम?

फिल्म में अपने किरदार में फिट बैठने के लिए सितारे काफी कुछ करते हैं। कुछ एक्टर्स प्रैक्टिस करते हैं तो कुछ अपने आप कमरे के अंदर बंद कर लेते हैं। लेकिन इस वक्त हम जो किस्सा बता रहे हैं वो एक एक्ट्रेस और फिल्म निर्देशक का है।
कहानी ये है कि निर्देशक ने इस हसीना को भूखा रखा था और पूरा दिन खाना नहीं दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस का काफी बुरा हाल हुआ था। ये निर्देशक कोई और नहीं बल्कि संजय लीला भंसाली हैं।
अदिति राव हैदरी ने अब रेडिट पर बात करते हुए इस किस्से से पर्दा हटाया है। उन्होने बताया कि कैसे संजय लीला भंसाली काम करते हैं। वो चीजों रियल दिखाने के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं जो कि आपके यकीन के बाहर है।
खाना नहीं मिले पूरे दिन
अदिति राव हैदरी ने कहा कि, ''जब आप संजय लीला भंसाली के साथ काम करते हैं तो आपको सरेंडर करना पड़ता है। लोगों को ऐसा लगता है कि एक्टर्स काफी नाजुक होते हैं। एक दिन था जब सीन के लिए संजय लीला भंसाली ने मुझे दिन भर भूखे रखा। उन्होने कहा था, पूरे दिन खाना मत खाना ताकि सीन में दिखाए गए अन्याय को तुम महसूस कर सको। इसको मैं महसूस भी कर पाई।'' अदिति राव हैदरी का ये बयान चर्चा में है और लोग संजय लीला भंसाली के काम को लेकर तारीफ कर रहे हैं।
हीरामंडी की चर्चा
अदिति राव हैदरी इस वक्त नेटफ्लिक्स की फिल्म हीरामंडी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। सितारों से सजी इस फिल्म में अदिति राव का किरदार काफी अलग है। उन्होने बिब्बो नाम की एक तवायफ का रोल निभाया है। इसके पहले अदिति को संजय के साथ फिल्म पद्मावत में देखा गया था। सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोईराला और ऋचा चड्ढा जैसी अभिनेत्रियों के साथ अदिति राव हैदरी जल्द ही हीरामंडी में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











