अदिति राव हैदरी ने दिखाई प्यार की निशानियां, मंगेतर संग रोमांस में डूबी दिखी हसीना

Aditi Rao Hydari Siddharth

Aditi Rao Hydari Siddharth Engaged: बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी गुपचुप शादी को लेकर छाई हुई हैं। हसीना ने अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ गुपचुप शादी रचा ली है ऐसी खबरे हैं। इसी बीच अदिति राव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ का सबसे बड़ा अप्डेट दिया है।

अदिति राव हैदरी ने एक्टर सिद्धार्थ के साथ अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में दोनों अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अदिति ने लिखा, "उसने हां कर दी है। इंगेज्ड"

तस्वीर में ये कपल पूरी तरह से एक दूसरे में खोया दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में सेलेब्स और फैंस की बधाईयों और शुभकामनाओं की बाढ़ सी आ गई है। फैंस कपल की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही दिल खोलकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अदिति राव हैदरी सिद्धार्थ को लंबे समय से जानती थीं, लेकिन पिछले दो सालों से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि दोनों कई बार इवेंट्स और इंडस्ट्री की पार्टी में नजर आ चुके हैं। बता दें कि दोनों हाल ही में वेकेशन के लिए विदेश भी गए थे। दोनों की बॉन्डिंग बहुत ही स्ट्रांग है। दोनों की शादी की खबर मिलने के बाद अब हर कोई इंतजार कर रहा है कि कब दोनों की वेडिंग फोटोज़ सामने आएंगी।

आपको बता दें कि अदिति राव हैदरी ने साल 2009 में सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी, लेकिन दोनों का ये रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों साल 2013 में अलग हो गए थे। बता दें कि अब सत्यदीप मिश्रा ने फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी कर ली है। वहीं सिद्धार्थ की बाद करें तो सिद्धार्थ ने भी पहले साल 2003 में शादी की थी और साल 2007 में अलग हो गए थे।

आपको बता दें कि अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ साथ में साल 2021 में तमिल, तेलुगू फिल्म महा समुद्रम में नजर आए थे। माना जाता है कि इस फिल्म के बाद से ही दोनों की नजदीकियां बढ़ीं थीं। दोनों अच्छे दोस्त बने थे और फिर दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X