अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को फिल्म भूमि के लिए मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

Recommended Video

Aditi Rao Hydari to receive Dadasaheb Phalke Award for this Role | FilmiBeat

फिल्म पद्मावत में रणवीर और शाहिद कपूर को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड की घोषणा के बाद अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को भी दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड देने की घोषणा हुई है। बता दें कि अदिति राव हैदरी को फिल्म पद्मावत के लिए नहीं बल्कि फिल्म भूमि में उनके दमदार अभिनय को देखते हुए इस अवॉर्ड को देने का फैसला लिया गया है।

हालांकि उन्होने फिल्म पद्मावत में छोटा लेकिन काफी महत्वपूर्ण रोल अदा किया था। बता दें कि भूमि में उनके बेहतरीन अभिनय को देखकर क्रिटिक्स भी इस बात से काफी प्रभावित हुए है और उनको लीडिंग लेडी के तौर पर दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित करने की बात कही।

aditi rao hydari, dadasaheb phalke award, अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी इंड्स्ट्री में अभी काफी नई है और अपने अभिनय से लोगों को लगातार चौंका रही है। अदिति राव हैदिरी ने काफी रोल किए है जिसको लोगों ने काफी ज्यादा प्यार भी दिया है।

भूमि में अदिति के साथ अभिनेता संजय दत्त नजर आए थे लेकिन अदिति राव हैदरी की काफी तारीफ हुई थी और लोगों ने उनके अभिनय को पसंद किया था।

इसी के चलते 2018 के पुरस्कार वितरण में अदिति राव हैदरी को भी नामित किया गया है जिसमे बेस्ट क्रिटिक्स लीडिंग लेडी का अवॉर्ड फिल्म भूमि के लिए दिया जाएगा और उनको दादासाहेब फाल्के जैसे बड़े सम्मान से भी नवाजा जाएगा।

बता दें कि 21 अप्रैल 2018 को इस सम्मान समारोह का आयोजन बांद्रा के सेंट एंड्रयूज ऑडोटोरियम में किया जाएगा जबकि इस सम्मान समारोह का आयोजन स्माइल फाउंडेशन के द्वारा किया जाएगा।

इस मौके पर हिंदी सिनेमा के कई कलाकार, निर्माता, निर्देशक और लेख़क इत्यादि मौजूद रहेगें। बता दें कि इन दिनो अदिति राव हैदरी फिल्म दास देव को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है।

इस फिल्म में अदिति बिल्कुल अलग तरह के किरदार में अपने अभिनय का लोहा मनवाएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर फिलहाल रिलीज हो चुका है और लोग इसको काफी ज्यादा पसंद कर रहे है।

बता दें कि फिल्म में अदिति के अलावा ऋचा चढ्ढा भी है जो कि अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतती हुई नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में और भी बेहतर कलाकार अपने अभिनय से फिल्म को बेहतरीन बनाएंगे।

इसके पहले अदिति ने पद्मावत में मेहरुन्निशा का छोटा सा रोल प्ले किया था जिसमे वो रणवीर यानि अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी थी। इस रोल को लोगों ने काफी पसंद किया और अदिति की काफी तारीफ भी हुई थी और इसके बाद उन्होने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X