संजय दत्त की कमबैक फिल्म.. ये एक्ट्रेस होंगी को- स्टार.. FINAL है!
उमंग कुमार के निर्देशन में बन रही संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' के लिए आदिति राव हैदरी को फाइनल किया गया है। फिल्म में अदिति संजय दत्त की बेटी बनेंगी।
संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' के लिए काफी समय से एक एक्ट्रेस तलाशी जा रही थी.. फिल्म से कभी आलिया भट्ट तो कभी श्रद्धा कपूर का नाम जोड़ा जा रहा था। बहरहाल, आलिया के फिल्म रिजेक्ट करने के बाद आखिरकार फिल्म में आदिति राव हैदरी को फाइनल कर लिया गया है।
जेल से बाहर निकलने के बाद यह संजय दत्त की पहली फिल्म होगी। फिल्म की कहानी पिता- बेटी के रिश्ते पर आधारित है.. बता दें, फिल्म में अदिति संजय दत्त की बेटी के किरदार में नजर आएंगी। भूमि की शूटिंग 29 जनवरी से शुरु होने वाली है।

निर्देशक उमंग कुमार ने कहा, हमने अदिति को इसीलिए चुना क्योंकि वह इमोशंस को काफी बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारती हैं। इस फिल्म में अदिति का किरदार काफी अहम होगा, जो संजय दत्त के साथ साथ चलेगा।
भूमि 4 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी आगरा के इर्द गिर्द घूमेगी। लिहाजा, वहां के लहजे और बोलचाल को सीखने के लिए संजय दत्त और अदिति स्पेशल ट्रेनिंग लेने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











