रणदीप संग हमबिस्‍तर होकर खुश हैं अदि‍ति

By Ajay Mohan

मुंबई। मर्डर-3 में रणदीप हुड्डा के साथ हमबिस्‍तर हुईं अदिति राव हैदरी अपने काम से काफी खुश हैं। कामुक सीन फिल्‍माने वाली अदिति राव हैदरी का कहना है कि इस सीन के माध्‍यम से उन्‍हें अपनी कामुकता को उभारने का मौका मिला। उन्‍हें उम्‍मीद है कि मर्डर-3 सुपर हिट होगी और उनके कामुक अंदाज को लोगों की सराहना जरूर मिलेगी।

लंदन, पेरिस, न्‍यूयॉर्क फिल्‍म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अदिति का कहना है कि वो भले ही एक सुंदर सी कोमल सी लड़की दिखती हों, लेकिन उनके अंदर कामुक अंदाज भी भरा हुआ है और उसी को फिल्‍म के लिये उभारने के प्रयास किये। उन्‍होंने कहा कि मर्डर-3 की जो डिमांड थी, उस पर उन्‍होंने खरे उतरने के प्रयास किये और यही एक कलाकार को करना भी चाहिये।

अदिति ने कहा, "मुझे उम्‍मीद है फिल्‍म सुपर हिट होगी। मुझे लगता है कि मर्डर-3 मेरे लिये काफी अच्‍छी साबित होगी यह प्रोजेक्‍ट काफी अच्‍छा था। बॉलीवुड के सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक के साथ काम करने को मिला इससे अच्‍छी बात मेरे लिये हो ही नहीं सकती।"

34 वर्षीय अदिति का कहना है कि भले ही मैंने हॉट सीन दिये हैं, लेकिन मैं नहीं चाहती कि लोग मुझे बोल्‍ड ऐक्‍ट्रेस की संज्ञा दे दें। मेरे लिये तो इस फिल्‍म में बोल्‍डनेस से कहीं अधिक था। बोल्‍डनेस सिर्फ पर्सनालिटी में नहीं होती, उसके लिये आपको कड़ी मेहनत करनी होती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X