अदिति राव हैदरी ने 7 साल बड़े एक्टर के साथ अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल, एक्ट्रेस जल्द करेंगी दूसरी शादी!

Aditi Rao Hydari: राजघराने से ताल्लुक रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आदिति इन दिनों साउथ एक्टर सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। दोनों कई बार साथ देखे गए हैं परंतु दोनों का रिश्ता ऑफिशियल नहीं हुआ था। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के साथ फोटो शेयर करके अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।
सिद्धार्थ संग अदिति ने शेयर किया फोटो-
नए साल के जश्न पूरी दुनिया बहुत ही शानदार तरीके से मना रही है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स नए नए देशों में जाकर अपना नया साल सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धांत के साथ यूरोप में मौजूद हैं।
ऐसे में यूरोप ने अदिति ने सोशल मीडिया पर साउथ एक्टर सिद्धार्थ संग एक रोमांटिक फोटो शेयर करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। इस फोटोज में दोनों बहुत ही प्यारे दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने खास कैप्शन दिया है।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का फोटो तेजी से वायपल हो रहा है। इस फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सभी फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। खैर इससे पहले भी कई बार दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं और लोगों ने इसे जमकर पसंद किया है।
अदिति और सिद्धार्थ का खास रिश्ता-
अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक लंबे समय से तमिल स्टार सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। आपको बता दें कि अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने साल 2021 में एक्शन और रोमांटिक फिल्म 'महा समुद्रम' में काम किया था। इस फिल्म के बाद ही दोनों की करीबियां बढ़ी। खैर आपको बता दे कि आदिति राव हैदरी पहले भी शादी कर चुकी हैं लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला था। तो अगर एक्ट्रेस अब सिद्धार्थ के साथ शादी करेंगी तो यह उनकी दूसरी शादी है।


Click it and Unblock the Notifications












