Cannes में छाई भारतीय नारी, कुछ ही समय पहले रचाई थी दूसरी शादी अब फिर से बनी दुल्हन

Aditi Rao Hydari

Aditi Rao Hydari Cannes: बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपनी रॉयल ब्यूटी को लेकर छाई रहती हैं। ऐसे में अब अदिति कान्स की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं। अदिति ने कान्स से अपनी पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

अदिति राव हैदरी अपने इस लुक में प्रॉपर भारतीय नारी के ग्लैम में दिखाई दे रही हैं। सुर्ख साड़ी के साथ सुर्ख बिंदी और सिंदूर अदिति के इस लुक एक दम न्यूली मैरिड टच दे रहा है। इसके साथ ही अदिति ने अपने इस लुक को स्टेटमेंट चोकर के साथ पूरा किया है।

ब्लू पट्टी वाली रेड साड़ी को एक्ट्रेस ने मैचिंग स्लीव्लेस ब्लाउज के साथ पेयर किया था। इस साड़ी को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। माथे पर लाल बिंदी और मांग में सिंदूर के साथ एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। खास बात ये है कि सिद्धार्थ से शादी के बाद ये पहली बार है जब अदिति पब्लिकली सिंदूर में नजर आई हैं।

अदिति ने स्टाइलिश जूड़ा हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को पूरा किया था। उनके इस लुक पर फैंस फिदा हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा- 'लाल परी'। दूसरे फैन ने कमेंट किया- 'इसी का लंबे समय से इंतजार था।' इसके अलावा फैंस उनके सिंदूर की खूब तारीफें कर रहे हैं।

समंदर किनारे एक से बढ़कर एक खूबसूरत पोज देते हुए अदिति ने अपनी कुछ तस्वीरों की सीरीज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जो कि मिनटों में वायरल हो गई है। फैंस अदिति के इस लुक की जमकर तारीफें कर रहे हैं इसके साथ ही अब तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अदिति के रेड कार्पेट लुक के लिए काफी बेसब्र हुए जा रहे हैं।

बता दें कि अदिति और सिद्धार्थ 16 सितंबर 2024 को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। उस दौरान भी उन्होने लोगों को काफी हैरान किया था। बता दें कि अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। आप देखिए तस्वीरें जो कि अदिति राव हैदरी ने साझा की।

More from Filmibeat

Read more about: aditi rao hydari cannes bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X