"मैं सिर्फ 6 साल की थी और वो मेरे पापा का दोस्त था..." इस एक्ट्रेस ने खोला सालों पुराना दबा हुआ राज
Aditi Govitrikar Sexual Harassment: साल 2001 में मिसेज वर्ल्ड बनने वाली अदिति गोवित्रीकर हमेशा मुस्कुराती हुई नज़र आती हैं, लेकिन उनकी ज़िंदगी में एक ऐसा दर्द छुपा है, जिसके बारे में उन्होंने अब खुलकर बात की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अदिति ने बताया कि बचपन में उनके साथ बहुत गलत हुआ था, जिसका असर आज भी उन पर है।

अदिति ने कहा कि जब वह सिर्फ छह या सात साल की थीं, तब उनके पिता के एक दोस्त ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। वह इतनी छोटी थीं कि उन्हें ठीक से समझ भी नहीं आया कि उनके साथ क्या हुआ, लेकिन उन्हें बस इतना महसूस हुआ कि कुछ बहुत गलत है।
पढ़ाई के दौरान हर सफर डर के साथ
अदिति पनवेल में रहती थीं और पढ़ाई के लिए मुंबई आती-जाती थीं। 12वीं क्लास में वह दादर कोचिंग के लिए बस से जाती थीं। उस समय उन्हें अपनी सुरक्षा की बहुत चिंता रहती थी। उन्होंने बताया कि वह अपने दोनों तरफ बड़े-बड़े बैग रखती थीं। बैग के अंदर मोटी किताबें होती थीं, ताकि कोई उन्हें छू न सके। अगर सीट मिल जाती, तो एक बैग दाईं और एक बाईं तरफ रख लेती थीं। वही बैग उनके लिए सुरक्षा बन गए थे।
"मैं समझ ही नहीं पाई कि मेरे साथ क्या हुआ"
अदिति 'हॉटरफ्लाई' को दिए गए एक इंटरव्यू में बताती हैं जब वह मुश्किल से छह या सात साल की थीं, तब उनके पिता के दोस्त ने भी उनके साथ गलत व्यवहार किया था। बाद में, जब वह अपनी पढ़ाई के लिए मुंबई जाने लगीं, तो उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए चिंता होने लगी।
अदिति का कहना है कि ज्यादातर मामलों में लड़कियों के साथ गलत करने वाला कोई जान-पहचान वाला ही होता है। उनके साथ भी ऐसा ही हुआ। एक और घटना बाज़ार में हुई, जिसने उन्हें अंदर तक हिला दिया। उन्होंने कहा, "मैं बहुत छोटी थी। मुझे पूरी तरह समझ नहीं आया कि क्या हुआ था, बस इतना पता था कि मेरी बेइज्जती हुई है। वह एहसास बहुत बुरा था।"
आज भी असर महसूस होता है
अदिति ने बताया कि उन्होंने 15 साल की उम्र में पहली बार इस बारे में खुलकर बात की थी। आज भी अगर कोई पब्लिक जगह पर उनके बहुत करीब आ जाता है, तो उनका शरीर अपने आप सतर्क हो जाता है। उन्होंने कहा "यह PTSD जैसा है। मैं अब चुप नहीं रहती। अगर कोई गलत करता है, तो मैं तुरंत रिएक्ट करती हूं। हर लड़की हालात के साथ खुद को बचाना सीख जाती है।"
वर्क फ्रंट की बात करें
अदिति फिल्मों के साथ-साथ टीवी शोज़ 'बिग बॉस 3' और 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नज़र आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
















