'भगवान नहीं हैं हनुमान', मनोज मुंतशिर का विवादित बयान, लोग बोले- 'कौन सा नशा करके आया है'

आदिपुरुष को लेकर वैसे भी काफी विवाद चल रहा है और लोग भड़के हुए हैं। अक्सर ऐसा कुछ सामने आ जाता है जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी होता है। पहले आदिपुरुष के लेखक मनोज मुंतशिर के द्वारा लिखे गए डायलॉग्स का विरोध हो रहा था और उन्होने हनुमान जी को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि विवादों में है और लोग उनको काफी खरी खोटी सुना रहे हैं।
मनोज मुंतशिर ने टीवी पर बात करते हुए हनुमान जी का अपमान किया है और कहा है कि वो कोई भगवान नहीं है बल्कि उनको हम लोगों ने भगवान बनाया है। इसके बाद लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
क्या बोले मनोज मुंतशिर?
''हनुमान जी भगवान नहीं हैं, भक्त हैं। हमने उनको बाद में भगवान बनाया क्योंकि उनकी भक्ति में वो ताकत थी। हनुमान जी, श्रीराम की तरह दार्शनिक बातें नहीं करते हैं।'' इसके बाद मनोज मुंतशिर को काफी बुरा भला कहा जा रहा है और ऐसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है जो कि उनको खरी खोटी सुना रहे हैं।
क्यो बोले लोग?
एक यूजर ने लिखा, 'तुम मूर्ख हो मनोज, शांत हो जाओ अभी भी वक्त है।' एक ने लिखा, ''अपनी मूर्खता का नित्य नया अध्याय लिखना बंद करो मनोज, चुप हो जाओ अभी भी समय है, जनता को बेफालतू का क्यूँ उकसा रहे हो, अपने दिमाग़ का इस्तेमाल बंद करो, उसमे लीद भरा है।''
एक ने लिखा, ''अरे शुक्ला थम जा, अगर ज्ञान चाहिए तो मुझसे से मिल तुझे ज्ञान की गंगा में गोता लगवा लाऊँगा। पर अब चुप होजा।'' एक ने लिखा, ''अहंकार और मंदबुद्धि की पहचान है। इतने सारे ग़लत स्टेटमेंट दिये एक ही साँस में, कौन एक मिशनरीज़ की रामायण पढ़ के आया है।'' इस तरह से लोग मनोज को ट्रोल कर रहे हैं और उनका वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











